सूर्यवंशी भगवान रामचन्द्र की अयोध्या में भारतीय शौर्य की एक नई गाथा लिखी गई

तुलसी उद्यान में आज सूर्यवंशी भगवान रामचन्द्र की अयोध्या में भारतीय शौर्य की एक नई गाथा लिखी गई। सम्पूर्ण भारत के 11 प्रदेशो के 250 से ज़्यादा कलाकारो ने अपने उन पारंपरिक लोकनृत्यों का प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया,जिसमे नृत्य के साथ शस्त्र का समन्वय होता है।

सनातन संस्कृति की पहचान

शास्त्र की रक्षा हेतु शस्त्र धारण की अवधारणा सनातन संस्कृति की पहचान है।इसी विरासत को पीढ़ियों से लोक ने अपने संस्कारो में संजो कर रखा है। केरल के कलरिपट्टू से लेकर मणिपुर के थांग टा,गुजरात के तलवार रास से पंजाब का गतका इसी का प्रमाण है।

अयोध्या मंडल गौरव दयाल ने दीप प्रज्जवलित

शौर्य पर्व का उद्घाटन आयुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया उनके साथ मंच पर निदेशक लोक जनजाति और संस्कृति संस्थान डा.अतुल द्विवेदी, प्रो.ओम प्रकाश भारती, डॉ देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी सचिव केंद्रीय ललित कला अकादमी लखनऊ, श्री सुधीर तिवारी उपस्थित थे।

संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा

मुख्य अतिथि गौरव दयाल ने कहा कि अपनी परंपराओं को संरक्षित करके मुख्यधारा में लाना हम सबका कर्तव्य है।आज के कार्यक्रम से लोगो को अपनी समृद्ध संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा।

ओडिशा के कलाकारो

कार्यक्रम का आरम्भ छाऊ नृत्य शैली में बंगाल के और शंख वादन से ओडिशा के कलाकारो ने किया।

aa

मुद्राएं दिखाई वही समूह

मल्लखंब की प्रस्तुति में कलाकारो ने शीर्षासन और योग कि मुद्राएं दिखाई वही समूह में किए गए आसान और पिरामिड ने अचंभित कर दिया।

ttt

महोबा कि लड़ाई आल्हा सुनाया

ओडिसा के सुनील साहू ने शंख वादन से युद्ध के आरंभ और अंत में विराम के लिए किया जाता था,उसका प्रदर्शन कियाउत्तर प्रदेश के कलाकारो ने महोबा कि लड़ाई आल्हा सुनाया तो पूरा पांडाल शौर्य से भर गया।

google

कलाकारो का हवा में कलाबाज़ियां

किसी भी सांस्कृतिक मंच पर आजतक इतने लोक कलाकारो ने इस तरह की अनूठी प्रस्तुति नही दी थी। कलाकारो के रंग बिरंगे परिधानों और रोमांचक करतबों से पूरा पांडाल विस्मित था। कलारिपट्टू में कलाकारो का हवा में कलाबाज़ियां कहते

hhdd

पंजाब के जांबाजों को गतका उनकी युद्ध शैली

पंजाब के जांबाजों को गतका उनकी युद्ध शैली को प्रतिबिंबित कर रहा था तो मणिपुर के कलाकारो का थांग टा अपने कौशल से चकित कर रहा था।तेलंगाना का कर्रा सामू में चपलता से शस्त्रों का प्रहार और बचाव माहौल में शौर्य को दिखा रहा था तो गुजरात की महिलाओ का तलवार पर करतब हतप्रभ कर रहा था।

fff

लोक कलाओं के माध्यम से अपनी संस्कृति

लोक कलाओं के माध्यम से अपनी संस्कृति कि रक्षा के लिए युद्ध कला और शस्त्रों का कुशलता से प्रयोग संस्कारो के साथ विकसित करने की भारतीय परंपरा से परिचित होकर सभी जन विह्वल थे।

ddd