लगातार अच्छा स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए जीवन शैली में क्या क्या बदलाव करना बेहद जरुरी है
आपको एक अच्छी सेहत के लिए लंबी सैर और हल्के व्यायाम करना बहुत जरुरी है । इसके साथ ही तनाव से बचने की लिए सुबह के समय पाठ-पूजा करनी चाहिए।
अच्छी नींद सेहत के लिए उतनी ही जरूरी है जितना की खानपान और नियमित व्यायाम। अगर आप लगभग 7-8 घंटे नियमित रूप से अच्छी नींद ले रहे हैं, तो यह एक अच्छा संकेत है। अच्छी नींद आपके मस्तिष्क के प्रदर्शन, मूड और स्वास्थ्य में सुधार करती है।
खुशी महसूस करने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, जो स्वस्थ शरीर और दिमाग का सबसे बड़ा संकेत है। यदि आप अपने आप को हर मिनट जोर से हंसते और प्यार करते हुए पाते हैं, तो यह एक अच्छा संकेतक है।
लगातार सीखना भी अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है। सीखना जारी रखना आपके कौशल के विस्तार और विकसित करने में मदद करता है। साथ ही ज्ञान और दक्षता प्राप्त करने में आपको स्व-प्रेरित करता है।
अनसुलझे संघर्ष भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं जिनसे आप अनजान हो सकते हैं। जब आप लोगों को क्षमा करने में सक्षम होते हैं, तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।
स्वस्थ रहने के लिए समय के अनुसार काम करना चाहिए जैसे समय पर नाश्ता करना। सुबह सही समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए। एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि जो लोग नाश्ते में पोषण से भरपूर चीज़ें लेते हैं वे पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करते हैं।
स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। ज़्यादातर देखा जाता है कि लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं। स्वास्थ्य के नज़रिए से यदि देखा जाए तो ये आदत सही नहीं है।
ये बात तो आप भी मानते होंगे कि हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। जैसे की आगर हम तली भुनी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक तथा जंक फ़ूड इत्यादि का सेवन करते हैं तो ऐसे में हमारे शरीर में वसा बढ़ने लगती है। ये चीज़ें हमें कई बीमारियों की तरफ़ भी ले जाती हैं।
बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है” अपने हाथ धोना। गंदे हाथों पर कीटाणु होते हैं और जब हम गंदे हाथों से नाक पोंछते हैं या आँखें मलते हैं, तो सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू जैसी बीमारियाँ आसानी से फैल जाती हैं।