China Earthquake

चीन में सोमवार देर रात आये भूकंप में अब तक के 116 लोगों की मौत, वहीं 400 से अधिक लोग हुए घायल। मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

Google

Earthquake In China Today

चीन के गांसू और किंघई प्रांत में सोमवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र गांसू के लिंक्सिया में साला काउंटी में जमीन के 10 किलो मीटर नीचे था। चीन से सामने आयी तस्वीरों में ऊंची-ऊंची इमारतों को मलबे में तब्दील होते हुए देखा जा सकता है।

Google

Earthquake 2023

2023 में दुनियाभर में कई भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। फरवरी में तुर्की-सीरिया में आये भूकंप के झटकों को वर्ष का सबसे बड़ा भूकंप कहा गया। यहां हुई व्यापक तबाही और 59000 से अधिक मौतों के कारण यह दुनिया भर में सुर्ख़ियों में रहा।

Google

How Many Earthquakes In 2023

विकिपीडिया पर दी गयी जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में दुनियाभर में 13,686 भूकंप दर्ज किये गए। जिसमें 8.0–9.9 की तीव्रता के 0, 7.0–7.9 के 19, 6.0–6.9 के 123, 5.0–5.9 के 1373 और 4.0–4.9 तीव्रता के 12,172 भूकंप के झटकों को दर्ज किया गया।

Google

Earthquake In India

साल 2023 में भारत में पहले से दो गुना भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। साल के शुरूआती तीन महीनों में ही 10 बार देश के अलग-अलग हिस्सों की धरती कांपी। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में 124 भूकंप आये।

Google

Turkey-Syria Earthquake 2023

6 फरवरी 2023 को साल का सबसे बड़ा भूकंप सीरियाई सीमा के पास दक्षिण-पूर्व तुर्की में 7.8 तीव्रता का आया। जिसके बाद आने वाले झटकों की संख्या हजारों में थी। इसमें हजारों की संख्या में लोगों की मौत हुई। यहां हुई तबाही का मंजर दिल दहलाने वाला था।

Google

Morocco Earthquake 2023

8 सितम्बर 2023 को मोरक्को में 6.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया। जिसका केंद्र मराकेश से 44 मील दूर अल हौज़ के हाई एटलस पर्वत में एडसिल शहर के पास 11.5 मीटर गहराई में था।

Google

Nepal Earthquake 2023

नवंबर के पहले हफ्ते में नेपाल के करनाली प्रांत के जाजरकोट जिले में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इन झटकों को पश्चिमी नेपाल और उत्तरी भारत में व्यापक रूप से महसूस किया गया। 2015 के बाद यह ने[नेपाल में आया सबसे घातक झटका था।

Google

Afghanistan Earthquake 2023

साल 2023 में पश्चिमी अफगानिस्तान में तीन विनाशकारी भूकंप आए हैं। जिनमें 7 अक्टूबर 2023 को 6.3 तीव्रता का, 11 अक्टूबर को 6.3 तीव्रता का,और 15 अक्टूबर को 6.4 तीव्रता का भूकंप शामिल है। बता दें, इसमें पहले दो बड़े भूकंपों में लगभग 1,400 लोगों के मारे जाने की खबर आयी।

Google

Japan Earthquake 2023

इस साल मई में जापान के इशिकावा प्रान्त के तट पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह अनामिज़ु, होसु जिले से 49 किलोमीटर (30 मील) उत्तर पूर्व में स्थित था और सुज़ू शहर भूकंप के केंद्र के सबसे करीब था।

Google

New Zealand Earthquake 2023

न्यूजीलैंड में अप्रैल में आये शक्तिशाली भूकंप के कारण हुए भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हो गई, इसकी तीव्रता 5.9 थी। सितंबर माह में साउथ आइलैंड के केंद्र गेराल्डिन के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, हालांकि इससे किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी।

Google