शादी किसी भी लड़की के लिए एक स्पेशल दिन होता है। इस दिन हर कोई खूबसूरत और परफेक्ट ब्राइड बनना चाहता है। क्या आप भी शादी से पहले क्रिस्टल क्लियर स्किन चाहती हैं? तो आज हम बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपने रूटीन में शामिल कर अपनी सुंदरता को और बढ़ा सकती हैं।
गाजर में विटामिन-सी के साथ-साथ विटामिन-ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। गाजर में दो चुकंदर, एक आवला और थोड़ा पानी डालकर जूस तैयार कर लें। बता दें कि विटामिन-सी त्वचा को टाइट करने के साथ-साथ उसमें निखार लाने में मदद कर सकता है।
त्वचा कोशिकाओं की त्वरित मरम्मत के लिए टमाटर का रस एक उत्कृष्ट पेय हो सकता है। इसमें उच्च स्तर का लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में काम करता है और हानिकारक यूवी प्रकाश से लड़ता है।
नीबूं में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो चेहरे में निखार लाने में सहायता करता है। नींबू का जूस चेहरे की झुर्रियों और रंगत को सुधारने का भी काम करता है। इसे आप अपने चेहरे पर लगा भी सकते है।
अनार के जूस का एक आश्चर्यजनक लाभ त्वचा कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने की इसकी क्षमता का का भी है। इसके अलावा अनार हाइपरपिग्मेंटेशन, मुँहासे के निशान, उम्र के धब्बे और शुष्क त्वचा जैसी समस्याओं के लिए बहुत उपयोग होता है।
ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन में बैक्टीरिया को पनपने और बढ़ने से रोकता है। इसकी वजह से एक्ने की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। संतरे का जूस पीने के साथ, इसे कॉटन की मदद से अपनी स्किन पर भी लगा सकते हैं।
अपनी स्किन की समस्याओं की देखभाल करें। क्लींजिंग, मॉइस्चराइजिंग और रोजाना सनस्क्रीन का उपयोग करने पर ध्यान दें। महीने में एक बार फेशियल और फेस पैक का इस्तेमाल करें। खुद को हाइड्रेटेड रखें।
दुल्हन की तैयारियां शादी के दो-तीन महीने पहले ही शुरू हो जाती हैं। ऐसे में जरुरी है समय पर हेयर और बॉडी स्पा कराना। अगर स्किन में किसी तरह की प्रॉब्लम है तो ट्रीटमेंट पहले से शुरू कर दें। स्किन के अनुसार एवं अच्छे प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें। चेहरे को साफ और हाइड्रेटेड रखें।