गैंगरेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री के ऊपर फेके अंडे

गैंगरेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री के ऊपर फेके अंडे

बलसौर-ओडिशा के बलसौर जिले में रैली के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर अंडे फेंके। इस पर बीजू जनता दल कार्यकतार्ओं ने पुलिस के सामने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि महिला की हालत खराब हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद सत्ताधारी दल बीजद पर भाजपा हमलावर हो गई। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से राज्य भर की महिलाओं से बिना शर्त माफी मांगने को कहा।

मुख्यमंत्री हर मंच से महिलाओं के सम्मान की मांग करते हैं, दूसरी तरफ उनकी ही मौजूदगी में और उनके ही इशारे पर कार्यकर्ता महिला की बेदर्दी से पिटाई करते हैं। महिला के गैंगरेप पीड़िता के सुसाइड के मामले में इंसाफ न मिलने पर विरोध जताने के लिए अंडे फेंके थे।

सुरक्षाबलों ने एक विदेशी सहित तीन आतंकियों को मार गिराया

भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वभूषण हरिचंदन ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि महिला की पिटाई करने वाले आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। लड़की ने गैंगरेप की शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर राजश्री नामक महिला कार्यक्रम में विरोध जताने पहुंची थी।

इन 3 राशियों वाले व्यकित शादी के बाद पत्नी के साथ हमेशा लड़ते रहते है

हरिचंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री को अंडे भी नहीं लगे थे फिर भी पार्टी कार्यकतार्ओं ने पुलिस के सामने महिला की पिटाई की। जब कार्यकर्ता महिला के साथ अभद्रता कर रहे थे तो मुख्यमंत्री तमाशा देखते रहे। उल्टे पुलिस ने मुख्यमंत्री पर अंडे फेंकने के लिए महिला पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया है|

जानिए सपने आने के पीछे इस क्या रहस्य है इस क्या फायदे होते है

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार महिलाओं का सम्मान करती है, लेकिन अंडे की घटना ने उनकी सरकार की मानसिकता उजागर कर दी है। उन्हें राज्य की महिलाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। महिला का इलाज एससीबी मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज चल रहा है।

Share this story