अब इस मशहूर Bollywood एक्ट्रेस के घर गूजेंगी शहनाई

अब इस मशहूर Bollywood एक्ट्रेस के घर गूजेंगी शहनाई

Bollywood में मदालसा का करियर आजमाने से पहले 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिटिंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी|

डेस्क- Bollywood ड‍िस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह यानी महाअक्षय चक्रवर्ती अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| मिमोह एक्टर मिथुन के बड़े बेटे हैं|

उनकी शादी मदालसा शर्मा से होगी| मदालसा शर्मा Bollywood की मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं|

शीला शर्मा ने राजी श्री प्रोडक्शन की हिट फिल्म नद‍िया के पार फिल्म से लेकर यस बॉस तक कई बड़ी फिल्मों में काम किया है| मां के नक्शेकदम पर मदालसा भी बॉलीवुड में गणेशआचार्या के प्रोड्क्शन में बनी फिल्म एंजेल में काम कर चुकी हैं|

  • बॉलीवुड में मदालसा का करियर आजमाने से पहले 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिटिंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी|
  • पहली फिल्म से ही उनके काम को सराहा गया है|
  • मिथुन चक्रवर्ती की होने वाली बहू मदालसा बेहद ग्लैमरस हैं|
  • उनकी तस्वीरों से साफ है कि वो ग्लैमर वर्ल्ड में काफी एक्टिव भी रहती हैं|
  • मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1979 में योगिता बाली से शादी की थी जोकि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है|
  • मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे हैं जिनका नाम महाक्षय चक्रवर्ती, उष्मीय चक्रवर्ती और नमासी चक्रवर्ती है|

महाक्षय चक्रवर्ती का जन्म सन 1984 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने साल 2008 में बॉलीवुड फिल्म जिम्मी से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके निर्देशक राज एन सिप्पी थे लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी|बॉलीवुड फिल्मों में सफलता न मिलने के कारण उन्होंने बंगाली फिल्मों की ओर रुख किया| साल 2013 में उन्होंने बंगाली फिल्म रॉकी में काम किया जिसके निर्देशक सुजीत मोंडल थे लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई|

7 जुलाई को मदालसा और मिमोह ऊटी के होटल द मोनार्क में एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे. मदालसा अपने परिवार के बेहद करीब हैं| मदालसा की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत साउथ इंडस्ट्री की मशहूर हस्त‍ियां शामिल होंगी| शादी के बारे में मदालसा से पूछे जाने पर उन्होंने ये कंफर्म किया कि वो म‍िमोह संग सात फेरे लेंगी| वहीं मिमोह का र‍िएक्शन ऐसा था कि जैसे उन्हें इस बात की खबर नहीं|

Share this story