पुरुषों को अपनी Diet में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए

पुरुषों को अपनी Diet में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए

स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए पुरुषों को अपनी Diet में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए|


डेस्क- लड़के और लड़कियों को अलग-अलग तरह की Diet की जरूरत होती है| ऐसे ही पुरुषों और महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं भी अलग-अलग होती हैं|

पुरुष और महिलाओं के शरीर में सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि पुरुषों का मसल्स मास महिलाओं से ज्यादा होता है| इसलिए प्रोटीन से भरपूर चीजें पुरुषों के लिए बहुत जरूरी है|

प्रोटीन की अधिक जरूरत होने की वजह से इसे पचाने के लिए अतिरिक्त विटामिन्स और मिनरल्स की भी जरूरत होती है|

आइए जानते हैं स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए पुरुषों को अपनी Diet में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए|

बादाम-

  • प्रोटीन से भरपूर बादाम पुरुषों के लिए सबसे बढ़िया स्नैक्स है|
  • प्रतिदिन 5-6 बादाम खाएं|

aapkikhabar तेरी भाभी है पगले ट्रेलर हुआ रिलीज 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने भी देखा है
काजू-

  • मैग्नीशियम का सबसे बढ़िया स्रोत है-
  • काजू इससे मसल्स को मजबूत करने में मदद मिलती है|

टमाटर-

  • पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर टमाटर आपके हार्ट को दुरुस्त रखता है|

पत्तागोभी-

  • विटामिन K से भरपूर और कोलेस्ट्रॉल फ्री पत्तागोभी को अपने डिनर की सलाद में शामिल करना ना भूलें|

सोयाबीन-

  • प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें|

संतरा-

  • विटामिन बी-9 की उच्च मात्रा होने की वजह से संतरे का जूस आपके शरीर में खून के प्रवाह को अच्छा करने में मदद करता है|

स्वीट पोटैटो-

  • विटामिन ए से भरपूर स्वीट पोटैटो से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है|
  • सूरजमुखी के बीज-सूरजमुखी के बीज शरीर को विटामिन ई उपलब्ध कराते हैं|
  • यह एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है|

तरबूज-

  • तरबूज में पोटैशियम खूब होता है जिससे आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है|
  • लाइकोपीन के मामले में भी तरबूज का कोई जोड़ नहीं है|
  • लाइकोपीन से कैंसर का खतरा कम होता है|

चना-

  • फाइबर से भरपूर चना पुरुषों में स्वस्थ पाचन के लिए जरूरी है|
  • यह विटामिन बी6 का भी अच्छा स्रोत है|

कीवी-

  • विटामिन सी से भरपूर कीवी तनाव को दूर करता है और ब्लड फ्लो को ठीक रखता है|

दालें-

कोकोनट-

लॉरिक एसिड से भरपूर नारियल से शरीर में गुड कोलेस्टॉल की मात्रा बढ़ती है|

लहसुन-

  • लहसुन में एलिसिन मौजूद होता है जो अच्छा एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल है|
  • इससे इम्युनिटी को बढ़ाने में और स्ट्रोक का खतरा कम करने में मदद मिलती है|


ओलिव ऑयल-

  • ओलिव ऑयल में मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते हैं और यह बहुत हल्का होता है|
  • यह हार्ट की बीमारियां कम करने के लिए जाना जाता है|

Share this story