जाने चुकंदर खाने के क्या है फायदे

जाने चुकंदर खाने के क्या है फायदे

चुकंदर शरीर को भीतर से तंदुरुस्त करने के साथ ही हमारी त्वचा को भी खूबसूरत बनाता है|

डेस्क- चुकंदर एक बहुत ही लाभदायक होता है यह भी गाजर, मूली, आलू की तरह जमीन के भीतर उगाई जाती है इसका उपयोग विदेशों में यूरोपियन देशो में चीनी यानी शक्कर बनाने में किया जाता है|

चुकंदर खाने के कई सारे फायदे होते हैं ज्यादातर चुकंदर का उपयोग विदेशों में किया जाता है|और चुकंदर का इस्तेमाल हमारे भारत देश में भी काफी हद तक बढ़ गया है और ज्यादातर लोग इसका सेवन करने लगे हैं|


लाल चुकंदर खाने के लाभ

  • चुकंदर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि चुकंदर में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है सर्दियों में हम चुकंदर का इस्तेमाल करते हैं तो हमारे शरीर को बहुत ज्यादा गर्मी मिलती है|
  • चुकंदर दो प्रकार का होता है एक लाल रंग का भी होता है और एक सफेद रंग का भी होता है|
  • लाल रंग का चुकंदर हमारे लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और हमारे शरीर को ताकतवर बनाता है हमारे शरीर में रक्त की कमी को भी दूर करता है |

खाली पेट चुकंदर खाने के फायदे

  • यदि आप खाली पेट चुकंदर खाते है तो इसे बॉडी को उर्जा मिलती है |
  • ज्यादातर इसका उपयोग सलाद की तरह किया जाता है चुकंदर की सब्जी बना कर भी खाते हैं |
  • यदि आपको कच्चा भी खाते हैं तो आपको काफी लाभ मिलता है|
  • इससे आपको बॉडी फिट और हेल्दी रहता है|
  • चुकंदर बॉडी को भीतर से तंदुरुस्त करने के साथ ही हमारी त्वचा को भी खूबसूरत बनाता है|
  • यदि आप चुकंदर का जूस प्रतिदिन पीते हैं तो आपकी त्वचा से झुरियां खत्म हो जाती हैं|
  • और आपकी स्किन एकदम लाल-अम-लाल हो जाती है|

स्किन और बालों के लिए चुकंदर लाभ

  • जिससे स्किन का गोरापन और निखार जाता है और इससे आपके शरीर में त्वचा के ऊपर जो सुखापन आ गया है वह भी दूर हो जाता है|
  • चुकंदर के फायदे ये भी हैं|यह आपके शरीर में नमी को बरकरार रखता है|
  • यदि किसी व्यक्ति के कान में बहुत अधिक दर्द हो रहा है तो वह चुकंदर का रस अपने कानों में डालने इस रस को डालने से कानों में बहुत आराम मिलेगा|

चुकंदर लाभ
यदि किसी के चेहरे पर कील मुहासे आ रहे हैं या फिर किसी के चेहरे पर बहुत ही ज्यादा काले दाग धब्बे या निशान बने हुए हैं तो आप चुकंदर के को पानी में उबालकर रखते हैं और इस चुकंदर के पानी को अपने मुंह पर लगाते हैं या फिर इस पानी से अपना चेहरा धोते हैं, काले दाग धब्बे दूर हो जाएंगे और कील मुहासों से भी मुक्ति मिलेगी|

चुकंदर चेहरे के लिए
गोरेपन को बढ़ाने के लिए आप इसका फेस पैक भी बना सकती हैं|

इसे बनाने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच बेसन लेना है और इसमें एक चम्मच चुकंदर का रस मिला लेना है एक चम्मच दही एक चम्मच गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट चुकंदर के रस में मिला लेना है और इसे अपने चेहरे पर गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें और लगभग आधा घंटे तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें|

रात के समय केला खाना सेहत के लिए कितना होता है सही


Share this story