Priyanka Chopra ने छोड़ी सलमान खान की फिल्म भारत

Priyanka Chopra ने 'भारत' छोड़ने के कुछ देर बाद ही फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काइ इज़ पिंक' साइन कर ली|

डेस्क- Priyanka Chopra ने सलमान खान स्टारर 'भारत' क्या छोड़ी, अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया और अंदाजा लगाए जाने लगे कि उन्होंने यह फिल्म अपनी शादी के चलते छोड़ी है।

यह फिर ये हो भी सकता है क्योंकि 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने जिस तरह से ट्वीट किया, उससे ऐसे आसार नज़र आए कि प्रियंका ने शादी के चलते फिल्म छोड़ी है।

  • अब जो खबर आ रही है, वह ज़रा चौंकाने वाली है।
  • बॉलिवुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार, कहा जा रहा है कि प्रियंका ने यह फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें अपने सोलो पोस्टर्स चाहिए थे।
  • ठीक उसी तरह, जिस तरह के सलमान के होंगे। इस फिल्म में प्रियंका अलग-अलग लुक्स में दिखेंगीं और उनका क्लॉज था कि वह पोस्टर्स में किसी और फीमेल को-स्टार के साथ नहीं दिखेंगी।
  • अब 'भारत' में तो दूसरी हिरोइन दिशा पाटनी हैं, तो ज़ाहिर है प्रियंका ने दिशा के साथ पोस्टर पर नज़र आने से मना कर दिया।
  • इस बात में कितनी सच्चाई है और प्रियंका ने यह फिल्म क्या वाकई इसी वजह से छोड़ी है, यह तो फिल्म की टीम और खुद प्रियंका ही जानें।

अक्टूबर में निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी Priyanka Chopra

प्रियंका ने 'भारत' छोड़ने के कुछ देर बाद ही फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काइ इज़ पिंक' साइन कर ली, जिसकी अनाउंसमेंट यूटीवी के मालिक सिद्धार्थ रॉय कपूर ने ट्विटर के ज़रिए की।फरहान अख्तर स्टारर इस फिल्म का शूट करने के बाद वह लॉस ऐंजिलिस चली जाएंगी, जहां वह अक्टूबर में निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty साड़ी पहन रैंप पर उतरी


Share this story