पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करे घरेलू उपाय

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करे घरेलू उपाय

पीरियड्स के दौरान आप पपीता का खाने से दर्द में आराम मिलता है|

डेस्क-पीरियड्स को मासिक धर्म के नाम से भी जानते है|अक्सर लड़कियां सोचती है की ये पीरियड्स क्यों आते है| पीरियड्स महीने में एक बार महावारी आती है इस दौरान काफी दर्द और परेशानीयों का भी सामना भी करना पड़ता है |

महीने के वो पांच दिन सभी महिलाओं के लिए कष्टप्रद ही होते हैं| हालांकि ये एक ऐसा शारीरिक चक्र हैं जिसके होने पर भी महिलाओं को कष्ट उठाना पड़ता है
पीरियड्स कर दर्द हर महिला के लिए अलग होता है| पीरियड्स में न केवल पेट में दर्द रहता है बल्क‍ि पैर और पीठ में भी काफी तकलीफ बनी रहती है| आजकल की बिजी लाइफस्टाइल का असर महिलाओं के पीरियड्स पर भी पड़ता है|

 पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करे ये घरेलू उपाय

अदरक

  • पीरियड्स के दर्द में अदरक खाना बहुत फायदेमंद रहता है|
  • आप चाहें तो इसके छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर पी सकती हैं|इससे दर्द में आराम मिलेगा|

पपीता भी है लाभदायक

  • पपीता पाचन क्रिया को मजबूर बनाने का काम करता है|
  • पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है|

तुलसी के पत्ते

  • अगर बहुत दर्द है तो चाय बनाते समय उसमें कुछ पत्ते तुलसी के डाल दें|
  • इस चाय को पीने से दर्द में आराम मिलेगा|

अजवायन

  • पीरियड्स के समय अक्सर महिलाओं को गैस की समस्या हो जाती है|इस वजह से भी उनके पेट में दर्द होता है|
  • इससे बचने के लिए अजवायन का सेवन भी कारगर होगा|

सुबह खाली पेट 4 बादाम खाने के जाने क्या है फायदे


Share this story