Kerala के मुख्यमंत्री कोष में दिए Navy ने 8.92 करोड़ रुपये

Kerala के मुख्यमंत्री कोष में दिए Navy ने 8.92 करोड़ रुपये

नौसेना के चीफ Admiral Sunil lamba ने मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan को चेक सौंपा|

डेस्क-बाढ़ से प्रभावित Kerala की हेल्प के लिए नौसेना के जवानों ने अपने वेतन से 8.92 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में गुरुवार को दान दिए|

Admiral lamba ने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ मिलकर अन्य केंद्रीय एजेंसियां और प्रदेश सरकार बाढ़ एवं भारी बारिश में फंसे लोगों को बचाने के लिए टीम की तरह काम कर रही हैं|

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि नौसेना के चीफ Admiral Sunil lamba ने यहां मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को चेक सौंपा|

Google ने अपने यूजर्स के किया एक खास ऐलान जानिए

Kerala में सदी की सबसे भीषण बाढ़

  • Admiral lamba ने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ मिलकर अन्य केंद्रीय एजेंसियां और प्रदेश सरकार बाढ़ एवं भारी बारिश में फंसे लोगों
  • को बचाने के लिए टीम की तरह काम कर रही हैं|
  • उन्होंने बताया कि केवल नौ सेना ने हेलीकाप्टर और नौकाओं के जरिए 17,000 लोगों को बचाया है|
  • केरल में आई बाढ के दौरान 29 मई के बाद 474 लोगों की मौत हो गई|
  • इस बाढ़ को Kerala में सदी की सबसे भीषण बाढ़ कहा जा रहा है|

AsianGames2018 Boxing Championship में हरियाणा की नीतू ने जीता Gold Medal

बाढ़ग्रस्त Kerala में मिलेगा कम कीमत पर गैस सिलेंडर

  • पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाढ़ के दौरान गुम हो गए गैस सिलेंडर के बदले में सब्सिडी वाली कीमत पर नए सिलेंडर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है|
  • यह जानकारी पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस के कार्यालय द्वारा जारी बयान में दी गई|
  • पर्यटन मंत्री द्वारा इस संबंध में अनुरोध किये जाने के बाद प्रधान ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को एलपीजी कनेक्शन के लिए 200 रूपये देने
  • होंगे और 1200 रूपये की राहत दी जाएगी|
  • बयान में कहा गया है कि एलपीजी कनेक्शन की कीमत 1400 रुपये है|
  • मंत्री के कार्यालय ने बताया कि सभी तेल कंपनियों को तत्काल कनेक्शन वितरित करने के निर्देश दे दिए गए हैं|

Share this story