Xiaomi 5 सितंबर को करेगा नए Smartphone लॉन्च

Xiaomi 5 सितंबर को करेगा नए Smartphone लॉन्च

Xiaomi 5 सितंबर लॉन्च इवेंट के लिए ‘देश के नए स्मार्टफोन्स’ हैशटैग चला रही है|

डेस्क-भारतीय Smartphone बाजार में अपने बजट Smartphone के सहारे मजबूत पकड़ बनाने वाली कंपनी Xiaomi अब कुछ नए स्मार्टफोन्स के साथ तैयार है|

चीनी Smartphone मेकर Xiaomi भारत में नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है| इस कंपनी ने मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू किए हैं जिस पर 6 लिखा है| लॉन्च इवेंट 5 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किया जाएगा|

‘देश के नए स्मार्टफोन्स’ हैशटैग

  • Xiaomi 5 सितंबर लॉन्च इवेंट के लिए ‘देश के नए स्मार्टफोन्स’ हैशटैग चला रही है|
  • कंपनी इस दिन Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro लॉन्च करेगी|
  • Mi A2 Lite भी इस दौरान लॉन्च किया जा सकता है| क्योंकि इससे पहले भारत में सिर्फ Mi A2 लॉन्च हुआ है, जबकि स्पेन के ग्लोबल इवेंट में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे|

Saudi Arabia में रिलीज हुई Akshay Kumar की फिल्म Gold

वीडियो टीजर

  • Xiaomi ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो टीजर भी जारी किया है जिसमें तीन स्मार्टफोन्स देखे जा सकते हैं|
  • यहां 6 लिखा है|
  • टीजर में दिखाए गए तीन स्मार्टफोन्स में से एक स्मार्टफोन के डिस्प्ले में नॉच देखा जा सकता है, जबकि दो स्मार्टफोन 18:9 और 19:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले वाले हैं|
  • Mi A2 Lite की डिस्प्ले में नॉच दिया गया है और यहां टीजर में भी नॉच वाला स्मार्टफोन दिख रहा है|
  • Mi 2 Lite को भारत में Redmi 6 Pro के नाम से री ब्रांड करके लॉन्च किया जाएगा|

Kerala के मुख्यमंत्री कोष में दिए Navy ने 8.92 करोड़ रुपये

64GB इंटरनल मेमोरी और 5 मेगापिक्सल का कैमरा

  • Redmi 6 में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है|
  • कीमत 8,500 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है|
  • Redmi 6 Pro की कीमत 12 हजार रुपये से शुरू हो सकती है और इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया जाएगा|
  • इसमे 5.84 इंच की स्क्रीन होगी और यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा वाला होगा|
  • Xiaomi Redmi 6A में 5.45 इंच एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का है|
  • इस स्मार्टफोन में Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है|
  • इसमे 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है|
  • इसमें 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है और एक्स्ट्रा मेमोरी के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है|

Share this story