Diabetes के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है ये चीजे

कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाने से Diabetes के मरीजों को बेहद फायदा होता है|

डेस्क-Diabetes एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को धीरे-धीरे मौत के मुंह में ले जाती है| यह बीमारी इंसान के कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण होती है, जिसकी वजह से बॉडी में सही मात्रा में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है|

Diabetes के मरीजों को अपने खान पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है| जहां डायबिटीज के मरीजों को कुछ चीजों के खाने से नुकसान पहुंचता है, तो वहीं कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाने से डायबिटीज के मरीजों को बेहद फायदा होता है|

जाने कौन से फल खाने चाहिए और क्यों

सेब- सेब में भारी मात्रा में सॉल्युबल फाइबर होता है| ये डायबिटीज के मरीजों में होने वाले इंफेक्शन को जल्दी ठीक करने में हेल्प करता है| इसके अलावा सेब में पेक्टिन ( एक तरह का कार्बोहाइड्रेट ) भी मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखता है| साथ ही सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं, जो बॉडी में कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं| डाइजेस्टिव और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मददगार साबित होते हैं|

नासिक के थोक बाजार में टमाटर की कीमत 2 रुपये प्रति किलो हुई

जामुन- डायबिटीज में जामुन खाना बहुत फायदेमंद होता है| जामुन में 82 फीसदी पानी होता है और 14.5 फीसदी कार्बोहाइड्रेट| जामुन में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं| ये ब्लड और यूरिन में शुगर के स्तर को कम करने में हेल्पफुल साबित होते हैं| जामुन के साथ-साथ इसकी गुठली भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है|

पपीता- पपीते में भारी मात्रा में विटामिन और जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों को बहुत फायदा पहुंचाते हैं| इसके अलावा पपीते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी शामिल होते हैं| पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं| दिल और नर्वस सिस्टम को सुरक्षित रखते हैं|

तरबूज- तरबूज में किसी भी तरह का कोई फैट या कोलेस्ट्रोल नहीं होता है| इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं| तरबूज में मौजूद फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने और कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है|

Bathroom में यूज़ करते है Phone तो हो सकती हैं ये problems

आड़ू- आड़ू में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है| आड़ू का Glycemic Index 28 से 56 के बीच होता है, जो इसके साइज पर निर्भर करता है| जिन फलों का Glycemic Index 55 से कम होता है, वे डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित होते हैं|

अमरूद- अमरूद में फाइबर होने के कारण यह डायबिटीज में होने वाली कब्ज की बीमारी को दूर करता है| साथ ही यह डायबिटीज टाइप-2 के खतरे को कम करता है| अमरूद में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का काम करता है| अमरूद में विटामिन -ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है|

नाशपाती- नाशपाती में कैल्शियम, आइरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फोलेट, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन, कोलिन और रेटिनॉल सहित सभी जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं| इसका Glycemic Index भी काफी कम होता है| डायबिटीज के मरीज रोजाना नाशपाती खा सकते हैं|

चेरी- चेरी में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नॉर्मल कर ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखते हैं| चेरी के छिलके में मौजूद लाल रंग दिल के लिए फायदेमंद होता है|

Hair loss को न ले हल्के में, हो सकती है बड़ी प्रॉब्लम

अनार- डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारी होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है| अनार में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं| ये बॉडीको फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं| साथ ही अनार बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर के डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद पहुंचाता है|

Share this story