इन चीजों का दान शनिवार को करने से हो सकता है भरी नुकसान, शनिदेव हो जाएँगे क्रोधित

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म दाता कहा जाता है।

डेस्क-हिन्दू धर्म में दान देने की परंपरा है। किसी विशेष अवसर पर लोग पूजा-पाठ करने के बाद दान-दक्षिणा जरूर करते हैं इससे उनको भगवान का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म दाता कहा जाता है।

शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। शनिदेव की कृपा पाने और अपने ऊपर से शनि की साढ़ेसाती दूर करने के लिए कई वस्तुओं को दान करते हैं। लेकिन कई बार भूलवश शनिवार को ऐसी चीजों का दान कर देते हैं जिसे शनिदेव को नहीं अर्पित करना चाहिए।

जाने इस दिन पड़ रहे है महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, ये है अक्टूबर के महीने की लिस्ट

वैसे तो हिन्दू धर्म में पीली चीजों का विशेष महत्व होता है। लेकिन शनिदेव की पूजा और शनिवार के दिन दान में भूलकर भी पीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार पीली चीजों का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। ज्योतिष के अनुसार शनि और बृहस्पति आपस में शत्रु भाव रखते हैं। इसलिए शनिवार को पीले चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

पीली चीजों के अलावा शनिदेव को सफेद चीजें भी नहीं पसंद होती। दरअसल सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा से होता है। शास्त्रों के अनुसार चंद्रमा और शनि की आपस में नहीं बनती। इसलिए शनिदेव की पूजा में भूलकर भी सफेद चीजों नहीं चढ़ानी चाहिए और न ही शनिवार को सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव के प्रसन्न होने के स्थान पर वह क्रोधित हो जाते हैं।

गाय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी, आइये जानते हैं

शनिवार के दिन किसी को भी लाल वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। लाल रंग का संबंध सूर्य से होता है। सूर्य और शनि आपस में शत्रुता रखते हैं इसलिए न तो लाल चीजों का दान करना चाहिए और न ही शनिदेव को लाल फूल चढ़ाना चाहिए।

जाने क्या होती हैं शनिदेव की प्रिय वस्तुएं

शनिदेव का रंग काला मतलब श्याम वर्ण का है इस वजह से शनि देव को काली वस्तुएं बहुत पसंद होती है। शनिवार को शनिदेव को उड़द दाल, काले तिल, सरसों का तिल काली वस्तुओं का दान करना चाहिए।

Share this story