ICC ने T20 World Cup 2020 के कार्यक्रम की घोषणा

ICC ने T20 World Cup 2020 के कार्यक्रम की घोषणा

डेस्क-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को ICC T20 World Cup 2020 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह पहला मौका होगा जब पुरुष और महिला टूर्नामेंट स्टैंडअलोन इवेंट के रूप में आयोजित होंगे।

ये टूर्नामेंट एक ही साल और एक ही देश में खेले जाएंगे। बता दें कि महिला टी20 विश्व कप 21 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खेला जाएगा। वहीं पुरुषों का ICC T20 World Cup 2020 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आयोजित होगा।

जॉर्ज साहब ने भारत के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया : PM मोदी

भाजपा ने बिहार में अपने दोनों सहयोगियों जदयू और लोजपा को संतुष्ट किया

Women और Mens T20 World Cup की मेजबानी Australia करेगा। इसके मुकाबले 8 शहरों के 13 स्थानों पर खेले जाएंगे।Team India का पुरुष टूर्नामेंट में पहला मुकाबला शनिवार को 24 अक्टूबर को South Africa के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में होगा। वहीं भारतीय महिला टीम का उद्घाटन मुकाबला 21 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ICC Women's T20 World Cup Group

Group A - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, श्रीलंका, क्वालिफायर 1

Group B - इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, क्वालिफायर 2

Share this story