Box office पर राज करने को तैयार Gully Boy

Box office पर राज करने को तैयार Gully Boy

ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी Gully Boy ने जीता दिल, आलोचकों ने की फ़िल्म की प्रशंसा


ज़ोया अख्तर ने अपनी नवीनतम रिलीज़ Gully Boy के साथ स्क्रीन पर एक बार फिर अपना जादू बिखेर दिया है जिसे दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से सराहना प्राप्त हो रही है।

फ़िल्म ने अपनी रिलीज के साथ ट्विटर पर तहलका मचा दिया है जहाँ प्रशंसकों ने न केवल फिल्म को थम्स-अप दिया है बल्कि निर्देशक जोया अख्तर भी प्रशंसा का पात्र बनी हुई है जिन्होंने अपनी इस नवीनतम फ़िल्म में शानदार तरीके से मानवीय जटिलताओं को चित्रित किया है।

प्रशंसकों ने कुछ इस तरह जाहिर की अपनी प्रतिक्रिया:-

https://twitter.com/PatelDevansh/status/1095698488543928320

https://twitter.com/priyaadivarekar/status/1095697821255245824

https://twitter.com/aktalkies/status/1095696894796419074

https://twitter.com/Suresh_Mathew_/status/1095706251080560640

https://twitter.com/TheAmitGaur/status/1095768070784671744

https://twitter.com/rudrani_rudz/status/1095755311087001601

https://twitter.com/Popdiarieslive/status/1095716563410272257

https://twitter.com/RahulVerma4860/status/1095697714061299712

ज़ोया अख्तर जो अपनी पिछली रिलीज लक बाय चांस, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो के साथ अपने समय से एक कदम आगे रही हैं, वह अब "गली बॉय" के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जोया अख्तर की Gully Boy धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। ट्रेलर, संगीत और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग से मिली शुरुआती समीक्षाओं के बाद फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था।

पिछले कुछ वर्षों से, ज़ोया अख्तर को मजबूत पुरुष चरित्र चालित फ़िल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ सफ़लता के भी झंडे गाड़ दिए थे।

चार फीचर फिल्म, दो शार्ट फिल्म और एक वेब श्रृंखला के शानदार सफ़र के साथ, जोया अख्तर उन अग्रणी फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई है।

Share this story