HealthTips:अंकुरित चना खाने के जाने क्या हैं फायदे
Feb 14, 2019, 09:31 IST
इसमें भरपूर मात्रा प्रोटीन, विटामिन और फाइबर की मात्रा जो तनाव को भी दूर करती हैं।
डेस्क- खाली पेट अंकुरित चना का सेवन करना काफी लाभदायक होता है शरीर तंदुरुस्त रहता है, बीमारियां नजदीक नहीं हैं। अंकुरित चने को साबूत या पीस कर चीनी और पानी के साथ प्रयोग करने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बनी रहती है। साथ हीमांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। अंकुरित चना को किसी भी रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं तथा इसके बहुत से फायदे भी होता है। सलाद के रुप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
जाने क्या हैं अंकुरित चना के फायदे
- चना में फाइबर की मात्रा अधिक रहती है। भिंगोकर खाने से पेट या कब्ज संबंधी समस्या दूर हो जाती है।
- अगर यूरिन की समस्या रहती है। बार-बार पेशाब लगता है तो चना काफी फायदा पहुंचाता है।
- खाली पेट चना खाने से शरीर में ग्लूकोज की अतिरिक्त मात्रा नहीं बनता है।
- डायबिटीज को कंट्रोल रखता है।
- मानसिक तनाव व उन्माद से गुजर रहे लोगों के लिए चना बेहद फायदेमंद होता है।
- सुबह पीसकर चीनी या पानी मिलाकर पीने सेमानसिक तनाव दूर होता है।
- पीलिया के रोगियों के लिए चने का सेवन करते रहना चाहिए। इससे बहुत लाभ मिलता है।
- अंकुरित चने को मूंग के साथ मिलाकर खाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है,
- अंकुरित चना खाने से इसके पोषक तत्वों का दोगुना लाभ होता है|
- अंकुरित चना के नियमित सेवन से थकान जैसी समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।