Reliance Jio ने जरिए किया है Jio Group Talk App,जानिए क्या है खास

Reliance Jio ने जरिए किया है Jio Group Talk App,जानिए क्या है खास

कॉन्फ्रेंस कॉल के साथ ही Jio Group Talk App में लेक्चर मोड और म्यूट पार्टिसिपेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बिज़नेस-Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए Jio Group Talk App लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आप ग्रुप कॉन्फ्रेंस कॉल्स कर सकते हैं। इस Group App के जरिए एक बार में आप 10 लोगों से बात कर सकते हैं।

Jio Group Talk App 4G VoLTE नेटवर्क पर काम करता है जिसकी वजह से आपको बेहतर और एचडी क्वालिटी के voice calling का फायदा मिलता है।

5 कैमरे वाला Smartphone Nokia 9 PureView हुआ लॉन्च


कॉन्फ्रेंस कॉल के साथ ही Jio Group Talk ऐप में लेक्चर मोड और म्यूट पार्टिसिपेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फीचर की मदद से आप चाहे तो किसी भी यूजर को म्यूट कर सकते हैं और लेक्चर दे सकते हैं। इस ऐप का फायदा यह है कि इस ऐप के जरिए आप लैंडलाइन के यूजर्स को भी कनेक्ट कर सकेंगे। कॉन्फ्रेंस कॉल को इनिशिएट करने के लिए आपके मोबाइल या फोन की डायरेक्टरी में सभी मेंबर्स के नंबर सेव होने चाहिए। नंबर सेव होने के बाद ही आप इन फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।

क्या खास Jio Group Talk  App

  • Jio Group Talk ऐप को फिलहाल ट्रायल के तौर पर रोल आउट किया गया है।
  • Jio यूजर्स इस ऐप का फिलहाल इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप आपको मिल जाएगा। इस ऐप की साइज 6.15MB है।
  • जल्द ही इस ऐप का कमर्शियल वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल अन्य ऑपरेटर्स के यूजर्स भी कर सकेंगे। इस ऐप को फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।
  • इस ऐप में ग्रुप एचडी वीडियो कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • फिलहाल केवल वॉयस कॉलिंग की सुविधा ही इस ऐप के जरिए उपलब्ध है।


जाने कैसे करे इस app का इस्तेमाल

  • इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • इस ऐप का इंस्टाल करने के बाद आप अपने जियो नंबर से जाकर साइन इन करना होगा।
  • साइन इन करते ही आपके जियो नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसको दर्ज करते ही आप ऐप में लॉगइन कर सकेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आप ग्रुप कॉन्फ्रेंस कॉल्स को इनिशिएट कर सकते हैं।

Share this story