Asian Games 2023 Hockey :Indian Hockey Team ने  Japan को 5-1 से हराया जीता Gold Medal 
 

Asian Games 2023 Hockey Indian Hockey Team defeated Japan 5-1 and won Gold Medal
 
Asian Games 2023 Hockey : Indian mens hockey Team  ने इतिहास रच दिया है। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने 2018 के gold medal  विजेता Japan को 5-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ Team India Hockey  में नौ साल बाद इन खेलों में  gold medal   हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 Gold at Incheon Asian Games जीता था।

Also Read - इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रतिभाग कर रहा है इनोवेशन हब एकेटीयू

वहीं 2023 और 2014 से पहले 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में भी  Indian mens hockey Team   ने Gold अपने नाम किया था। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002  Asian Games में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।

ICC World Cup 2023 : Team India को लगा बड़ा झटका इस सलामी बल्लेबाज की तबीयत बिगडी

पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा आठ बार (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010) स्वर्ण जीता है। वहीं, भारत और दक्षिण कोरिया ने चार-चार बार और जापान ने एक बार स्वर्ण जीता है।भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण जीतने के साथ-साथ 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

Also Read - ICC World Cup 2023 ENG vs NZ : Rachin Ravindra और Devon Conway के शतक से New Zealand ने England को 9 विकेट से हराया

भारत ने जापान पर प्रभावी तरीके से जीत हासिल की है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर और चौथे क्वार्टर में भारत ने दो-दो गोल दागे। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) और अभिषेक (48वें मिनट) में गोल दागे। जापान की ओर से एकमात्र गोल तनाका सेरेन ने किया।