Usha Uthup Biography: कौन हैं ऊषा उत्थुप, जिन्हें मिला पदम् भूषण सम्मान

भारतीय पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पदम् भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया. आइये जानते हैं ऊषा उत्थुप के जीवन (Usha Uthup Biography) के बारे में..
 

कौन हैं ऊषा उत्थुप

उषा उथुप अय्यर एक भारतीय पॉप सिंगर हैं। उनका पूरा नाम उषा उथुप अय्यर है। उन्होंने 1960, 1970 और 1980 के दशक के अंत में संगीत के क्षेत्र में अपना कदम रखा और इस दौरान उन्होंने अपने गाने से लोगों के दिल जीत लिया।  8 नवंबर 1947 को मुंबई के एक तमिल ब्राह्मण अय्यर परिवार में उषा का जन्म हुआ था ।

ऊषा उत्थुप के पिता का नाम क्या है?

उषा के पिता (Usha Uthup Father) का नाम वैद्यनाथ सोमेश्वर सामी अय्यर था।

उषा कितनी पढ़ी लिखीं हैं?

उषा संगीत के साथ-साथ पढ़ने में होनहार थीं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई (Usha Uthup Education) सेंट एग्नेस हाईस्कूल से की है। उषा ने अपने स्कूलिंग के दौरान संगीत की अध्यापिका से संगीत की शिक्षा हासिल की। संगीत से ज्यादा जुड़ाव होने के कारण उन्होंने पढ़ाई के बाद संगीत को ही अपना करियर चुना। 

उषा उत्थुप क्यों प्रसिद्ध है?

दरअसल, उषा उत्थुप ने शो साराभाई वर्सेज़ साराभाई के पहले सीज़न में Title Song गाया था। इसके बाद से उन्हें प्रसिद्धि मिलने लगी। आज उषा की प्रसिद्धि का एक कारण 2024 में भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (Usha Uthup Padam Bhushan) मिलना भी है।

उषा उत्थुप कितनी अमीर है?

विश्व प्रसिद्ध फोर्ब्स, आईएमडीबी और विभिन्न ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रसिद्ध पॉप गायिका उषा उत्थुप की कुल संपत्ति (Usha Uthup Net Worth) $1-5 मिलियन है। एक दौर था जब उषा उत्थुप का जीवन सादगी में बीता। उनकी अपने संगीत से उतना पैसा कमाया है।  

क्या उषा उत्थुप इंस्टाग्राम पर हैं?

सोशल मीडिया पर उषा उत्थुप (Usha Uthup Instagram) काफी एक्टिव रहती हैं। उनके शो या नए गाने की रिलीज से जुड़ी सारी इनफार्मेशन वह अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से शेयर करती हैं। उनका इंस्टाग्राम आईडी है @singerushauthup

उषा उत्थुप के पति कौन हैं?

उषा उत्थुप ने संगीत के क्षेत्र में कदम रखने के बाद मिस्टर जानी उत्थप (Usha Uthup Husband) से शादी रचाई। फ़िलहाल उषा कोलकाता में अपने बेटे सनी (Usha Uthup Son) और बेटी अंजलि के साथ रह रही हैं।  

उषा उत्थुप ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कब की?

1970 के दशक में उषा उत्थुप ने अपने फ़िल्मी करियर की शुऱुआता की। भारतीय हिंदी सिनेमा में फिल्म शालीमार के गाने एक दो तीन च चा ने उषा उत्थुप (Usha Uthup Film Career) को पहचान दी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में बेहतरीन गाने गाये। उषा हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीत निर्देशक आर डी बर्मन-बप्पी लहरी के साथ भी सिंगिंग स्टेज शेयर कर चुकी हैं।

उषा उत्थुप ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कब की? 

1969 में चेन्नई में उषा ने माउंट रोड परस्थित सफायर थिएटर कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में नाइन जेम्स नामक एक छोटे से नाइट क्लब में अपना पहला गाना गया। उनके गाने से प्रभावित होकर नाइट क्लब के मालिक ने उन्हें एक सप्ताह तक रुकने के लिए कहा। अपने पहले नाइट क्लब कार्यक्रम के बाद, उन्होंने कलकत्ता में "ट्रिंकास" जैसे नाइट क्लबों में गाना शुरू किया। यही से भारतीय संगीत इंडस्ट्री को उषा उत्थुप जैसी पॉप गायिका मिली। 

 यह भी पढ़ें: कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें मिला पदम् भूषण सम्मान