एयरटेल ने किया 650 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार, बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
Airtel Crosses the 650 Million Subscriber Mark, Becomes the World's Second-Largest Telecom Company
Thu, 2 Apr 2026
लखनऊ, 2 अप्रैल, 2026: भारती एयरटेल, जो ग्राहक संख्या के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर और भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक है, ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है, कंपनी ने 650 मिलियन ग्राहकों का आँकड़ा पार कर लिया है।
जीएसएमए इंटेलिजेंस के अनुसार, मोबाइल ग्राहक के आधार पर भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है, और इसका संचालन भारत तथा अफ्रीका के विभिन्न देशों में फैला हुआ है।
भारती एयरटेल के एग्ज़िक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, " “650 मिलियन ग्राहकों का आँकड़ा पार कर वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर बनना हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह हमें हर दिन अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित करता है।
