एशियन फुटवियर ने पेश की प्रीमियम रेंज, यूपी में 25,000 स्टोर्स तक बढ़ाएगा रिटेल नेटवर्क
सहारनपुर, अगस्त 2025: देश के प्रमुख स्वदेशी फुटवियर ब्रांड एशियन फुटवियर ने नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अपने बड़े विस्तार की योजना की घोषणा की। इस मौके पर मौजूद ब्रांड एंबेसडर और दिग्गज क्रिकेटर एम. एस. धोनी ने कंपनी की नई प्रीमियम स्नीकर्स कलेक्शन लॉन्च की।
कंपनी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अपनी रिटेल मौजूदगी को वर्तमान 7,500 आउटलेट्स से बढ़ाकर 25,000 स्टोर्स तक ले जाना है। साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 14 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (EBOs) शुरू करने की भी योजना है।
लॉन्च हुई धोनी सिग्नेचर रेंज
नए कलेक्शन में क्वांटम 2.0 – एम. एस. धोनी सिग्नेचर सीरीज के साथ हाइपर कुशन, पावरकिक और मोजो जैसे मॉडल शामिल हैं। इन उत्पादों को कंपनी की अत्याधुनिक और बीआईएस-प्रमाणित टेस्टिंग एवं डिजाइन लैब में तैयार किया गया है। यह रेंज स्टाइल और परफॉर्मेंस का अनोखा संगम है, जिसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन को किफायती दाम पर पाना चाहते हैं।
सहारनपुर के डिस्ट्रीब्यूटर को सम्मान
कार्यक्रम में सहारनपुर के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर श्री सोहैल पाल सिंह चौला (प्रभात फुटवियर) को एम. एस. धोनी और कंपनी के चेयरमैन श्री राजिंदर जिंदल ने डिस्ट्रीब्यूटर एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया। चौला ने उत्तर प्रदेश में ब्रांड की पकड़ को मजबूत बनाने और विकास में अहम भूमिका निभाई है।
100 करोड़ का निवेश और बड़ा विस्तार
एशियन फुटवियर ने पूरे भारत में संचालन के विस्तार के लिए ₹100 करोड़ के निवेश की भी घोषणा की। वर्तमान में कंपनी की मौजूदगी 30,000 मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर्स और 35 एक्सक्लूसिव आउटलेट्स में है। आने वाले समय में कंपनी का लक्ष्य 1 लाख आउटलेट्स और 100 एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर्स तक विस्तार करने का है, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी ब्रांड की मजबूत उपस्थिति दर्ज होगी।
चेयरमैन श्री राजिंदर जिंदल ने कहा हमें खुशी है कि एम. एस. धोनी ने हमारे नए प्रीमियम स्नीकर्स कलेक्शन को लॉन्च किया। उनका विश्वास हमारे ब्रांड को और मजबूत करता है। यह कलेक्शन नवाचार, गुणवत्ता और शैली का मेल है, जो भारतीय उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय डिजाइन सुलभ कीमत पर उपलब्ध कराएगा। हमारा ₹100 करोड़ का विस्तार भारत के हर कोने तक इन उत्पादों को पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है।”
