Dividend Stocks This Week: आज से खुला कमाई का मौका, टाटा से लेकर सन फार्मा सहित ये 47 कंपनियां बांट रही हैं डिविडेंड; चेक करें लिस्ट
शेयर बाजार के निवेशकों के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों के साथ-साथ यह हफ्ता पैसिव इनकम (Passive Income) कमाने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस हफ्ते (6 जुलाई से 10 जुलाई, 2026) बाजार की दिग्गजों समेत कुल 47 कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड (लाभांश) का भुगतान करने के लिए तैयार हैं।
यदि आपके पोर्टफोलियो में भी ये स्टॉक्स शामिल हैं, तो आपके लिए इनकी एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend) और रिकॉर्ड डेट (Record Date) की टाइमलाइन जानना बेहद जरूरी है। आइए तारीख के अनुसार देखते हैं प्रमुख कंपनियों की पूरी सूची:
सोमवार, 6 जुलाई
सप्ताह के पहले दिन कुल 4 कंपनियां एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी, जिनमें सुंदरम फाइनेंस प्रमुख है:
-
सुंदरम फाइनेंस (Sundram Finance): ₹24.00 प्रति शेयर लाभांश।
-
पिलानी इंवेस्टमेंट (Pilani Investment): ₹9.00 प्रति शेयर।
-
डीसीएस श्रीराम इंटरनेशनल (DCS Shriram International): ₹0.40 प्रति शेयर।
-
डीजे मीडियाप्रिंट एंड लॉजिस्टिक्स (DJ Mediaprint & Logistics): ₹0.15 प्रति शेयर।
मंगलवार, 7 जुलाई
मंगलवार को सेरा सेनेटरीवेयर निवेशकों को इस हफ्ते का सबसे बड़ा प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है:
-
सेरा सेनिट्रीवेयर (Cera Sanitaryware): ₹75.00 प्रति शेयर।
-
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel): ₹7.10 प्रति शेयर।
-
सन फार्मा इंडस्ट्रीज (Sun Pharma): ₹5.00 प्रति शेयर।
-
डोडला डेयरी (Dodla Dairy): ₹5.00 प्रति शेयर।
-
टीएसएफ इंवेस्टमेंट्स (TSF Investments): ₹4.45 प्रति शेयर।
-
एलकेपी सिक्यॉरिटीज (LKP Securities): ₹0.20 प्रति शेयर।
बुधवार, 8 जुलाई
बुधवार को आईटी और लिकर सेक्टर की बड़ी कंपनियों की रिकॉर्ड डेट है:
-
एमफेसिस (Mphasis): ₹62.00 प्रति शेयर।
-
यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits): ₹11.00 प्रति शेयर।
-
हन्ना जोसेफ हॉस्पिटल (Hanna Joseph Hospital): ₹2.00 प्रति शेयर।
-
मोरारका फाइनेंस (Morarka Finance): ₹1.50 प्रति शेयर।
-
केसर टर्मिनल्स (Kesar Terminals): ₹1.25 प्रति शेयर।
-
ब्लिस जीवीएस फार्मा (Bliss GVS Pharma): ₹1.00 प्रति शेयर।
गुरुवार, 9 जुलाई
इस दिन टाटा समूह की दिग्गज कंपनी टाइटन समेत फार्मा सेक्टर की कंपनियों पर नजर रहेगी:
-
आरपीजी लाइफ साइंसेज (RPG Life Sciences): ₹24.00 प्रति शेयर।
-
टाइटन कंपनी (Titan Company): ₹15.00 प्रति शेयर।
-
हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल (Harsha Engineers): ₹1.50 प्रति शेयर।
-
शीला फोम (Sheela Foam): ₹1.00 प्रति शेयर।
शुक्रवार, 10 जुलाई (सुपर फ्राइडे)
सप्ताह के आखिरी दिन सबसे ज्यादा कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसमें बैंकिंग, एफएमसीजी और सीमेंट सेक्टर के कई बड़े नाम शामिल हैं:
| कंपनी का नाम | डिविडेंड राशि (प्रति शेयर) |
| डी-लिंक इंडिया (D-Link India) | ₹27.50 |
| नीलकमल (Nilkamal) | ₹20.00 |
| जेके सीमेंट (JK Cement) | ₹20.00 |
| ग्रिंडवेल नॉर्टन (Grindwell Norton) | ₹19.00 |
| वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) | ₹12.00 |
| बीएसई (BSE) | ₹10.00 |
| डॉ. रेड्डी लैब्स (Dr. Reddy's Labs) | ₹8.00 |
| सोभा (Sobha) | ₹6.00 |
| कंट्रोल प्रिंट (Control Print) | ₹6.00 |
| नेस्ले इंडिया (Nestle India) | ₹5.00 |
| हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) | ₹5.00 |
| बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft) | ₹4.00 |
| कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) | ₹4.00 |
| जेडएफ कमर्शियल व्हीकल (ZF Commercial) | ₹4.00 |
| महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) | ₹2.50 |
| अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) | ₹2.50 |
| स्मार्टलिंक होल्डिंग्स (Smartlink Holdings) | ₹2.00 |
| जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit Financial) | ₹1.50 |
| न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) | ₹1.50 |
| एक्सिस बैंक (Axis Bank) | ₹1.00 |
| पीटीएल एंटरप्राइज (PTL Enterprise) | ₹1.00 |
| ऑरिएंट इलेक्ट्रिक (Orient Electric) | ₹0.75 |
| डायनैमिक केबल्स (Dynamic Cables) | ₹0.50 |
| जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW Cement) | ₹0.50 |
डिविडेंड का सीधा लाभ केवल उन्हीं शेयरधारकों को मिलता है, जिनके पास संबंधित कंपनी के शेयर उसकी निर्धारित 'रिकॉर्ड डेट' तक डीमैट अकाउंट में मौजूद होते हैं। भारतीय शेयर बाजार में सेटलमेंट साइकिल (T+1) लागू होने के कारण, यदि आप एक्स-डिविडेंड डेट से कम से कम एक दिन पहले शेयर खरीदते हैं, तभी आप इस लाभांश के पात्र माने जाते हैं।
