Gold Price Today : 22 कैरेट सोने के भाव में कंपनियों के बीच मामूली अंतर, जानें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, जॉयअलुक्कास और मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स जैसे प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड्स पर उपलब्ध कीमतों की जानकारी लेना जरूरी है।उपलब्ध कीमतों के अनुसार, अलग-अलग ज्वैलरी स्टोर्स पर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।
तनिष्क में आज सोने का भाव
तनिष्क के स्टोर्स पर 2 अक्टूबर को 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी की कीमत 13,820 रुपये प्रति ग्राम है। इस हिसाब से 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,200 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 15,076 रुपये प्रति ग्राम और 1,50,760 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।
कल्याण ज्वैलर्स में गोल्ड रेट
कल्याण ज्वैलर्स के स्टोर्स पर आज 22 कैरेट सोने की कीमत 13,775 रुपये प्रति ग्राम है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के लिए ग्राहकों को 1,37,750 रुपये चुकाने होंगे।
जॉयअलुक्कास में आज का सोने का भाव
जॉयअलुक्कास के स्टोर्स पर भी 22 कैरेट सोने का रेट 13,775 रुपये प्रति ग्राम है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,750 रुपये है।
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने की कीमत
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर्स पर 22 कैरेट सोने का भाव 13,775 रुपये प्रति ग्राम और 1,37,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मलाबार में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,027 रुपये प्रति ग्राम और 1,50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है।
किस ज्वैलरी स्टोर पर कितना रेट?
| ज्वैलरी ब्रांड | 22 कैरेट प्रति ग्राम | 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम | 24 कैरेट प्रति ग्राम | 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम |
|---|---|---|---|---|
| तनिष्क | ₹13,820 | ₹1,38,200 | ₹15,076 | ₹1,50,760 |
| कल्याण ज्वैलर्स | ₹13,775 | ₹1,37,750 | — | — |
| जॉयअलुक्कास | ₹13,775 | ₹1,37,750 | — | — |
| मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स | ₹13,775 | ₹1,37,750 | ₹15,027 | ₹1,50,270 |
दिल्ली में किस भाव पर बंद हुआ सोना?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को यह कीमत 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।इसके विपरीत, चांदी की कीमत में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,000 रुपये घटकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को इसका भाव 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था।
इस सप्ताह 2,800 रुपये सस्ता हुआ सोना
लगातार दो कारोबारी सत्रों में तेजी के बावजूद इस सप्ताह सोने की कीमत में कुल 2,800 रुपये यानी करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी अवधि में चांदी का भाव 10,000 रुपये यानी करीब 4.2 प्रतिशत नीचे आया। रुपये के कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 96 रुपये के स्तर से नीचे जाने से घरेलू सोने की कीमतों को कुछ सहारा मिला। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 96.31 के स्तर पर बंद हुआ।
ज्वैलरी स्टोर पर दिखने वाला सोने का बेस रेट अंतिम खरीद कीमत नहीं होता। मेकिंग चार्ज, जीएसटी, डिजाइन और अन्य शुल्क के कारण बिल की कुल राशि अलग हो सकती है। खरीदारी से पहले संबंधित स्टोर से उस दिन का अंतिम रेट और सभी शुल्क जरूर जांच लें।
