Jio का नया धमाका: लॉन्च हुआ 'ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप'; Agentic AI और न्यूरल नेटवर्क्स से बदल जाएगा बैंकिंग का अनुभव

Jio's latest venture: All-new JioFinance app launched; Agentic AI and neural networks will transform the banking experience
 
Jio's latest venture: All-new JioFinance app launched; Agentic AI and neural networks will transform the banking experience
मुंबई, 27 फरवरी, 2026: वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में डिजिटल अनुभव को नए स्तर पर ले जाते हुए Jio Finance Platform and Service Limited ने ‘ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप’ लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह ऐप पारंपरिक प्रोडक्ट लिस्टिंग से आगे बढ़कर एक ‘इंटेलिजेंट डिजिटल मार्केटप्लेस’ के रूप में काम करेगा, जो Agentic AI और न्यूरल नेटवर्क्स की मदद से यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड वित्तीय सुझाव देगा।

AI से मिलेगा व्यक्तिगत वित्तीय मार्गदर्शन

‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ मॉडल से अलग यह ऐप 15 AI एजेंट्स और करीब 70 डिसीजन-मेकिंग इंजिन्स के जरिए यूज़र की जरूरत, पात्रता और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण करेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यूज़र होम लोन, निवेश विकल्प या बीमा कवर की तलाश में है, तो ऐप उसके प्रोफाइल के अनुसार उपयुक्त विकल्प सीधे प्रदर्शित करेगा।

okpo

एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं

ऐप पर होम लोन, पर्सनल लोन, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, क्रेडिट कार्ड, बीमा, UPI, फिक्स्ड डिपॉजिट, डिजिटल गोल्ड और Jio BlackRock के म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प उपलब्ध होंगे। यूज़र्स को अलग-अलग स्क्रीन पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चैट-बार में अपनी जरूरत टाइप करते ही संबंधित विकल्प सामने आ जाएंगे। इसके अलावा, हर ट्रांजैक्शन पर जियोपॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें विभिन्न रिवॉर्ड्स के लिए रिडीम किया जा सकेगा।

आने वाले फीचर्स

कंपनी जल्द ही ‘फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर’ और ‘पर्सनल CFO फॉर भारत’ जैसे फीचर्स भी जोड़ेगी। ये टूल्स यूज़र के खर्च, बचत, निवेश और बीमा पोर्टफोलियो का विश्लेषण कर सुधार के सुझाव देंगे।लॉन्च के अवसर पर Hitesh Sethia, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, Jio Financial Services Limited ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य वित्तीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बनाना है, ताकि हर भारतीय आत्मविश्वास के साथ अपने वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण पा सके।

‘Finsider’ प्रोग्राम

‘Finsider’ प्रोग्राम के जरिए कंपनी यूज़र्स को ऐप के विकास में भागीदार बनाना चाहती है। इस पहल के अंतर्गत शुरुआती यूज़र्स को एक्सेस दिया जाएगा और उनके फीडबैक के आधार पर ऐप को और बेहतर बनाया जाएगा।

Tags