Lion Brewery Returns to India 2026: 60 वर्षों बाद भारत लौटी ब्रिटिश कंपनी 'लॉयन ब्रूअरी', दिल्ली से की प्रीमियम बीयर पोर्टफोलियो की शुरुआत
Lion Brewery Returns to India 2026: ब्रिटेन की सुप्रसिद्ध ब्रूइंग कंपनी लॉयन ब्रूअरी (Lion Brewery) ने 60 से अधिक वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय बाजार में अपनी दोबारा धमाकेदार एंट्री की है। देश में तेज़ी से बढ़ते प्रीमियम बीयर सेगमेंट को भुनाने के उद्देश्य से कंपनी ने अपनी शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से की है।
भारत में अपने उत्पादों के आयात (Import) और वितरण (Distribution) के लिए लॉयन ब्रूअरी ने कॉपरड्रॉप स्पिरिट्स (Copperdrop Spirits) के साथ विशेष साझेदारी की है।
दिल्ली में लॉन्च किए 2 प्रीमियम फ्लेवर्स, जल्द हरियाणा-यूपी में विस्तार
कंपनी ने शुरुआती चरण में अपनी दो मशहूर बीयर variants—'आइलैंड लेगर' (Island Lager) और 'पेल ऐले' (Pale Ale) को 330 मिलीलीटर की बोतल में दिल्ली के बाजार में उतारा है। दिल्ली में कदम जमाने के बाद कंपनी अपने बिज़नेस विस्तार के अगले चरण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाजारों में प्रवेश करने की तैयारी में है।
1836 का ऐतिहासिक इतिहास और भारत से कनेक्शन
लंदन में लॉयन ब्रूअरी की स्थापना वर्ष 1836 में हुई थी। कंपनी का भारत के साथ बेहद पुराना और ऐतिहासिक नाता रहा है। ब्रिटिश काल के दौरान यह उन शुरुआती ब्रूअरीज में शामिल थी, जिन्होंने IPA (India Pale Ale) स्टाइल बीयर तैयार कर भारत में निर्यात करना शुरू किया था।
लॉयन ब्रूअरी के मैनेजिंग डायरेक्टर विल जूलियस ने कहा भारत हमारे लिए केवल एक नया बाज़ार नहीं है, बल्कि यह हमारी कंपनी के इतिहास का एक अहम हिस्सा है। भारत के तेज़ी से बढ़ते प्रीमियम बीयर मार्केट में वापस लौटना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है।"
भारत में प्रीमियम बीयर मार्केट में 40% की सालाना ग्रोथ
उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रीमियम बीयर सेगमेंट 40 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक दर से बढ़ रहा है शहरी क्षेत्रों में बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम (खर्च करने योग्य आय), क्राफ्ट व हल्की बीयर के प्रति युवाओं का आकर्षण और माइक्रो-ब्रूअरीज का तेजी से विस्तार। IMARC ग्रुप के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में भारत का बीयर बाजार लगभग 4.5 अरब डॉलर का था, जिसके 2028 तक 8 से 10 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ने का अनुमान है भारत में प्रीमियम क्राफ्ट बीयर की बढ़ती मांग को देखते हुए लॉयन ब्रूअरी की वापसी देश के लिकर इंडस्ट्री और पेय पदार्थ क्षेत्र में एक नया प्रतिस्पर्धी दौर शुरू करेगी।
