मोटोरोला ने स्वारोवस्की के साथ मिलकर पेश किया शानदार Brilliant Collection

Motorola in collaboration with Swarovski presents the amazing Brilliant Collection
 
Motorola in collaboration with Swarovski presents the amazing Brilliant Collection
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
मोटोरोला ने लक्ज़री ब्रांड स्वारोवस्की के सहयोग से Brilliant Collection लॉन्च किया है। यह कलेक्शन टेक्नोलॉजी और फैशन का अनोखा संगम है। इसमें Motorola Razr 60 का स्पेशल Swarovski Edition और Moto Buds Loop शामिल हैं, जिन्हें आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिक तकनीक और स्टाइलिश लुक के साथ तैयार किया गया है। यह उन यूज़र्स के लिए है जो टेक्नोलॉजी और फैशन दोनों में समझौता नहीं करना चाहते।

Motorola Razr 60 Swarovski Edition – लक्ज़री और स्टाइल का नया रूप

Motorola Razr 60 को Swarovski Edition में खास Pantone Ice Melt कलर और क्विल्टेड लेदर-प्रेरित फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसमें 35 Swarovski क्रिस्टल्स को हाथों से जड़ा गया है, जिसमें हिन्ज पर 26-फेसेट वाला चमकदार क्रिस्टल और क्रिस्टल-प्रेरित वॉल्यूम कीज़ शामिल हैं। यह फोन हर एंगल से लक्ज़री और कला का प्रतीक नजर आता है।
यह स्मार्टफोन एक प्रीमियम crossbody case के साथ आता है, जिससे यह सिर्फ एक मोबाइल नहीं बल्कि वियरेबल लक्ज़री का अनुभव देता है।

पावरफुल परफॉर्मेंस और इनोवेटिव फीचर्स

दुनिया का पहला फ्लिप फोन जिसमें gesture-controlled video recording की सुविधा है।
Pantone-certified 100% True Color Camera
50MP OIS Pro-Grade Main Lens
13MP Ultra-Wide & Macro Lens
32MP Quad Pixel Selfie Camera

Moto AI फोटो और वीडियो को ऑटो-एन्हांस करता है।

3.6-इंच का बाहरी pOLED डिस्प्ले – इस सेगमेंट में सबसे बड़ा, जिसमें Google Gemini इंटीग्रेटेड है।
6.9-इंच LTPO pOLED मेन डिस्प्ले, Gorilla Glass Victus, Titanium-reinforced hinge और IP48 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंस।
टिकाऊपन के लिए 5 लाख से अधिक बार फोल्डिंग का सफल परीक्षण।

Moto Buds Loop – स्टाइल और साउंड का कॉम्बिनेशन

Moto Buds Loop को Swarovski क्रिस्टल्स और मोटरोला की सिग्नेचर साउंड टेक्नोलॉजी के मेल से तैयार किया गया है।

Ice Melt कलर

हल्का और open-ear design, जो पूरे दिन आराम और सुरक्षा प्रदान करता है
फैशन और टेक्नोलॉजी का अनोखा संयोजन, जो इन्हें सिर्फ ईयरबड्स नहीं बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाता है।
मोटोरोला इंडिया के एमडी टी.एम. नरसिम्हन का बयान
“Brilliant Collection सच्ची चमक और क्रिएटिविटी का उत्सव है। स्वारोवस्की के साथ हमारी साझेदारी टेक्नोलॉजी और आर्ट को जोड़ती है। Razr 60 और Moto Buds Loop न सिर्फ परफॉर्मेंस में बेहतरीन हैं बल्कि डिज़ाइन के मामले में भी अनोखे हैं।”

Tags