मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया अल्ट्रा-प्रीमियम ‘मोटोरोला सिग्नेचर’ स्मार्टफोन

DXOMARK गोल्ड रेटिंग, ट्रिपल सोनी कैमरा और सिग्नेचर क्लब प्रिविलेज के साथ नया बेंचमार्क
 
मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया अल्ट्रा-प्रीमियम ‘मोटोरोला सिग्नेचर’ स्मार्टफोन

कानपुर: मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में ग्लोबल लीडर मोटोरोला ने भारत में अपना अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटोरोला सिग्नेचर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन लग्ज़री डिज़ाइन, प्रो-ग्रेड कैमरा टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड एआई फीचर्स और क्यूरेटेड लाइफस्टाइल प्रिविलेज के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करता है।

मोटोरोला सिग्नेचर की सबसे बड़ी खासियत इसका दुनिया का पहला ट्रिपल सोनी लिटिया प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम है, जिसे DXOMARK गोल्ड लेबल सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। DXOMARK कैमरा इंडेक्स में 164 स्कोर के साथ यह ₹1,00,000 से कम सेगमेंट में भारत का नंबर-1 कैमरा स्मार्टफोन बन गया है।

कैमरा टेक्नोलॉजी की नई परिभाषा

फोन में

  • 50MP Sony LYTIA 828 मेन कैमरा (अब तक का सबसे बड़ा 50MP सेंसर)

  • 50MP Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x सुपर ज़ूम प्रो)

  • 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा (122° फील्ड ऑफ व्यू)

  • 50MP फ्रंट कैमरा (4K 60fps वीडियो सपोर्ट)

डॉल्बी विज़न 8K/4K वीडियो, OIS, एडवांस्ड नॉइज़ रिडक्शन और Pantone-validated कलर व स्किनटोन कैलिब्रेशन इसे प्रो-लेवल इमेजिंग डिवाइस बनाते हैं।

Moto AI और Google AI से पावर्ड

मोटोरोला सिग्नेचर में Moto AI और Google AI का एडवांस्ड सूट दिया गया है, जिसमें AI Signature Style, AI Action Shot, AI Group Shot, AI Auto Smile Capture, AI Photo Enhancement और Google Photos के Magic Editor, Magic Eraser, Photo Unblur जैसे टूल्स शामिल हैं।

लग्ज़री डिज़ाइन और प्रीमियम फिनिश

सिर्फ 6.99mm पतला और 186 ग्राम वज़न वाला यह स्मार्टफोन ब्रश्ड एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम और फैब्रिक-इंस्पायर्ड फिनिश के साथ आता है।
Pantone-curated कलर्स—

  • Pantone Martini Olive (वूवन टेक्सचर)

  • Pantone Carbon (लिनेन-इंस्पायर्ड फिनिश)

इसे एक मॉडर्न और अल्ट्रा-प्रीमियम पहचान देते हैं।

Moto Watch Powered by Polar भी लॉन्च

इसी के साथ मोटोरोला ने Moto Watch Powered by Polar भी पेश की, जो सेगमेंट-लीडिंग वेलनेस ट्रैकिंग और क्लासिक वॉच डिज़ाइन का बेहतरीन संयोजन है।

क्या बोले मोटोरोला इंडिया के एमडी

मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला सिग्नेचर के साथ हम भारत में अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव को नई ऊंचाई दे रहे हैं। यह केवल फीचर्स नहीं, बल्कि इनोवेशन, डिज़ाइन और उद्देश्य का संगम है। DXOMARK गोल्ड कैमरा टेक्नोलॉजी, सिग्नेचर क्लब प्रिविलेज और वेलनेस-फोकस्ड इकोसिस्टम के साथ यह उन लोगों के लिए है, जो हर चीज़ में उत्कृष्टता चाहते हैं।”

Tags