फीनिक्स यूनाइटेड अलमबाग में प्यार भरे इनामों की बरसात
– 22 फरवरी तक खरीदारी पर पक्का वाउचर और बड़े इनाम जीतने का मौका
– खरीदारी का उत्सव, जहां हर बिल बन सकता है खुशी की वजह
Thu, 12 Feb 2026
लखनऊ, 12 फरवरी 2026। फ़रवरी का महीना प्रेम और उत्सव का प्रतीक माना जाता है, और इसी खास मौके को और यादगार बनाने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड अलमबाग ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष कैम्पेन “शॉप, सेलिब्रेट, विन” की शुरुआत की है। यह आकर्षक कैम्पेन 6 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें खरीदारी के साथ-साथ शानदार इनाम जीतने का अवसर भी मिलेगा।
इस शॉपिंग फेस्टिवल को और खास बनाते हुए मॉल की तीसरी मंज़िल पर बारबेक्यू नेशन का शुभारंभ हो चुका है। यहां ग्राहक लाइव ग्रिल और अनलिमिटेड बुफे का आनंद ले सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का यह अनुभव शॉपिंग के जश्न को दोगुना कर रहा है।
लव-लोडेड रिवॉर्ड्स
“शॉप, सेलिब्रेट, विन” कैम्पेन के तहत
₹ 5,999 की खरीदारी पर ग्राहकों को सुनिश्चित वाउचर के साथ घरेलू वैकेशन जीतने का मौका मिलेगा।
₹ 9,999 की खरीदारी पर सुनिश्चित वाउचर के साथ नई जावा बाइक जीतने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
फीनिक्स मिल्स का बयान
फीनिक्स मिल्स के रीटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, फीनिक्स यूनाइटेड अलमबाग में हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को बेहतरीन अनुभव मिले। ‘शॉप, सेलिब्रेट, विन’ कैम्पेन के माध्यम से हम खरीदारी को और अधिक मज़ेदार बनाना चाहते हैं। यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है ताकि लोग यहां आएं, अच्छा समय बिताएं और साथ में अतिरिक्त लाभ भी प्राप्त करें।”
