PM Kisan Scheme: करोड़ों किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार, जानें कब खाते में आ सकते हैं 2,000 रुपये और स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका
यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के पात्र लाभार्थी हैं, तो निश्चित रूप से आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि अगली किस्त के ₹2,000 आपके बैंक खाते में कब ट्रांसफर किए जाएंगे। देश के करीब 9.46 करोड़ किसान परिवार इस समय 23वीं किस्त की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस योजना की 22वीं किस्त सफलतापूर्व जारी की थी। हालांकि, अब अगली किस्त को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भले ही सरकार की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन योजना के पुराने भुगतान ट्रेंड को देखें तो एक बड़ा अनुमान सामने आ रहा है।
कब आ सकती है PM-KISAN की 23वीं किस्त?
PM-KISAN केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय और सफल प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजनाओं में से एक है। इसके नियमों के तहत, सरकार साल भर में तीन समान किस्तों में सहायता राशि जारी करती है, जिसका समय चक्र इस प्रकार निर्धारित है:
-
पहली किस्त की अवधि: अप्रैल से जुलाई
-
दूसरी किस्त की अवधि: अगस्त से नवंबर
-
तीसरी किस्त की अवधि: दिसंबर से मार्च
चूंकि पिछली 22वीं किस्त दिसंबर 2025 से मार्च 2026 की अवधि के लिए जारी की गई थी, इसलिए चालू चक्र (अप्रैल-जुलाई 2026) को कवर करने वाली 23वीं किस्त जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई 2026 में किसानों के खातों में आने की प्रबल संभावना है।
योजना के मुख्य लाभ और पात्रता शर्तें
-
सालाना ₹6,000 की मदद: इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में हर चार महीने पर सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है ताकि किसान बीज, खाद और खेती से जुड़ी अन्य तात्कालिक जरूरतें पूरी कर सकें।
-
पात्रता का दायरा: इसका लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम पर वैध खेती योग्य भूमि (Agricultural Land) दर्ज है। सरकारी नियमों के अनुसार, पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को मिलाकर एक किसान इकाई (परिवार) माना जाता है। गैर-कृषि भूमि या व्यावसायिक उपयोग वाली जमीन पर यह लाभ देय नहीं होता है।
घर बैठे ऑनलाइन ऐसे देखें लाभार्थी सूची (Beneficiary List):
यदि आप यह जांचना चाहते हैं कि नई सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (
pmkisan.gov.in) पर जाएं। -
होमपेज पर मौजूद "Beneficiary List" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव के नाम का चयन करें।
-
इसके बाद "Get Report" बटन पर क्लिक करते ही आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
PM Kisan GOI मोबाइल ऐप से स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
किसान भाई अपने मोबाइल फोन पर आधिकारिक 'PM Kisan GOI' ऐप के जरिए भी अपनी किस्त का स्टेटस (PM Kisan Status) देख सकते हैं:
-
ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ओपन करें और "Beneficiary Status" का विकल्प चुनें।
-
अपनी 'रजिस्ट्रेशन आईडी' दर्ज करें।
-
सुरक्षा नियमों के तहत पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापन (Verification) पूरा करें।
-
लॉगिन करने के बाद अपना किस्त नंबर चुनें। यहाँ आपको लाभार्थी की स्थिति, बैंक खाता लिंकिंग और ई-केवाईसी (e-KYC) का पूरा विवरण मिल जाएगा।
ध्यान दें: किस्त पाने के लिए e-KYC कराना है अनिवार्य
सरकार ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी रोकने और सही लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने के लिए e-KYC कराना पूरी तरह अनिवार्य है। जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी है, उनकी 23वीं किस्त रुक सकती है। किसान भाई इसे तीन तरीकों से पूरा कर सकते हैं:
-
पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी (OTP) आधारित ई-केवाईसी।
-
नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी।
-
मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा दिखाकर) आधारित ई-केवाईसी।
सफलतापूर्वक प्रक्रिया पूरी होने के करीब 24 घंटे बाद इसका अपडेटेड स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है।
