रेनॉल्ट ने लॉन्च की नई ट्राइबर: स्टाइल, फीचर्स और सेफ्टी का नया अवतार
बोल्ड एक्सटीरियर डिज़ाइन और मॉडर्न केबिन
नई ट्राइबर में नया फ्रंट ग्रिल, स्कल्प्टेड हुड, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, फॉग लैम्प्स और रिडिजाइन्ड फ्रंट और रियर बम्पर दिए गए हैं। वहीं, इंटीरियर में डुअल-टोन डैशबोर्ड, 8-इंच टचस्क्रीन (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले सपोर्ट), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED केबिन लाइटिंग और नई सीट अपहोल्स्ट्री जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।
स्पेस और फ्लेक्सिबिलिटी का नया मानदंड
रेनॉल्ट की “Rethink Space” फिलॉसफी को अपनाते हुए नई ट्राइबर 5, 6 या 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपयोग की जा सकती है। इसके साथ 625 लीटर तक का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस भी मिलता है, जिससे यह एक परिवार के लिए आदर्श विकल्प बन जाती है।
बेहतर सुरक्षा फीचर्स
नई ट्राइबर अब 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जिसमें शामिल हैं:
-
6 एयरबैग्स
-
ESP (Electronic Stability Program)
-
TPMS (Tyre Pressure Monitoring System)
-
EBD और ब्रेक असिस्ट
-
सेगमेंट-फर्स्ट फ्रंट फुट पार्किंग सेंसर्स
परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस
यह कार 1.0L पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 6250 RPM पर 72 PS की पावर और 3500 RPM पर 96 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल सभी वेरिएंट्स में और टॉप वेरिएंट Emotion में एडवांस्ड Easy-R AMT ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है।
प्रीमियम एक्सपीरियंस के साथ वारंटी का भरोसा
नई ट्राइबर को 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ पेश किया गया है, जिसे “Renault Secure” प्रोग्राम के तहत 7 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ अब यह गाड़ी सरकारी मान्यता प्राप्त CNG किट के साथ भी उपलब्ध है, जिसमें 3 साल की वारंटी शामिल है।
ग्राहकों की पहली पसंद
अब तक भारत में ट्राइबर के 1.84 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहक हैं। यह कार भारत से 12+ देशों में निर्यात भी की जाती है। नई ट्राइबर रेनॉल्ट के नए ब्रांड लोगो के साथ पेश की गई है, जो ब्रांड के बोल्ड और आधुनिक दृष्टिकोण को दर्शाती है।
कंपनी के नेतृत्व की राय
रेनॉल्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा, नई ट्राइबर हमारी वैश्विक रणनीति का हिस्सा है जो भारत के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई है। यह मॉडल न केवल इनोवेटिव है, बल्कि यह भारतीय ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है। रेनॉल्ट इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, ट्राइबर हमेशा से ही स्मार्ट इंजीनियरिंग और ग्राहकों की जरूरतों का सही संयोजन रही है। नई ट्राइबर के ज़रिए हम ‘Rethink Space’ की भावना को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।
सर्विस नेटवर्क और उपलब्धता
रेनॉल्ट का देशभर में 350+ सेल्स और 450+ सर्विस टचपॉइंट्स का व्यापक नेटवर्क है। नई ट्राइबर की बुकिंग अब सभी अधिकृत डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है।
