सैमसंग ने AC और रेफ्रिजरेटर के लिए ‘प्रोएक्टिव समर केयर कैंपेन’ लॉन्च, सर्विस बेनिफिट्स पर 50% तक की छूट

Samsung launches ‘Proactive Summer Care Campaign’ for ACs and refrigerators, offering up to 50% discount on service benefits.
 
सैमसंग ने AC और रेफ्रिजरेटर के लिए ‘प्रोएक्टिव समर केयर कैंपेन’ लॉन्च, सर्विस बेनिफिट्स पर 50% तक की छूट

दिल्ली। भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने ग्राहकों को भीषण गर्मी से पहले तैयार करने के उद्देश्य से ‘प्रोएक्टिव समर केयर कैंपेन’ की शुरुआत की है। यह कैंपेन 04 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक वैध रहेगा, जिसके तहत एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की सर्विस पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

इस पहल के अंतर्गत ग्राहक लेबर चार्ज, पिक-अप और डिलीवरी, एसी जेट क्लीनिंग जैसी सेवाओं पर भारी बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही गैस चार्जिंग, स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस पैक्स पर भी विशेष छूट उपलब्ध है।

सैमसंग का यह कैंपेन समय पर मेंटेनेंस को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस, ऊर्जा दक्षता और अप्लायंसेज की लंबी उम्र का लाभ मिल सके, साथ ही पीक समर सीजन में अचानक खराबी की आशंका भी कम हो।

कैंपेन के प्रमुख लाभ

  • लेबर चार्ज पर 50% की छूट

  • पिक-अप और डिलीवरी पर 50% की छूट

  • एयर कंडीशनर जेट क्लीनिंग पर 50% की छूट

  • गैस चार्जिंग पर 15% की छूट

  • स्पेयर पार्ट्स व एक्सेसरीज़ पर 10% की छूट

अतिरिक्त ऑफर

  • सैमसंग केयर प्लस मेंटेनेंस पैक्स पर 15% की छूट

  • सैमसंग स्टोर+ पर 5% प्रोडक्ट डिस्काउंट

SmartThings के साथ स्मार्ट सर्विस अनुभव

इस कैंपेन के तहत ग्राहक Samsung SmartThings ऐप के ज़रिए अपने स्मार्ट अप्लायंसेज को मैनेज कर सकते हैं। प्रशिक्षित सैमसंग टेक्नीशियन स्मार्ट अप्लायंसेज को कनेक्ट करने, लाइव डेमो और बेहतर कनेक्टेड होम अनुभव में भी मदद करेंगे।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें

ग्राहक सैमसंग सर्विस बुकिंग के लिए:

  • Samsung WhatsApp सपोर्ट / कस्टमर केयर: 1800 5 7267864

  • वेबसाइट: samsung.com/in/support/samsung-proactive-care/

सैमसंग ने ग्राहकों से अपील की है कि वे गर्मी के चरम समय से पहले सर्विस शेड्यूल कराएं और बिना रुकावट ठंडक का अनुभव सुनिश्चित करें।

Tags