रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों के न्याय के लिए  सामाजिक कार्यकर्ता करण सिंह ने की सरकार एवं मीडिया से गुहार

Rail vihar

 लखनऊ। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में 1989 में गठित रेल विहार जो कि रेलवे के रिटायर्ड अधिकारियो द्वारा बनायी गयी सोसाइटी थी जिस पर की भू माफिया ने पूर्ण रूप से कब्ज़ा कर लिया आज कई वर्षो के बाद भी उन रिटायर्ड कर्मचारियों को इन्साफ नहीं मिल पा रहा है। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी गुहार पुलिस से लेकर डीएम व विधायक से लेकर राष्ट्रपति तक की लेकिन आज भी अपने प्लाट के लिए उनकी जंग चल रही है ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता करण सिंह उनके लिए सामने आये और उनके हक़ की आवाज़ उठाते हुए करण सिंह  ने माननीय मुख्यमंत्री से मीडिया के द्वारा ये अपील की है कि भू माफिया विजय भाटी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Rail.vihar

करण सिंह  ने मीडिया से मुखातिब होकर ये भी बताया कि रेल विहार के अंदर अवैध रूप से प्लॉट्स पर कब्ज़ा जिसमे कि केंद्रीय विद्यालय, अस्पताल, कमर्शियल मार्किट समित कई पार्क शामिल है एवं इस गोरख धंधे में विजय भाटी के साथ जीडीए के अधिकारी से लेकर पुलिस तक शामिल है  और करण सिंह के पास इसके सबूत भी है।

Share this story