सर्वजन सनातन पार्टी का संगठन विस्तार श्री विकास राणा बने उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश उपाध्यक्ष

Organizational Expansion of Sarvajan Sanatan Party: Shri Vikas Rana Appointed as New State Vice President of Uttar Pradesh
 
सर्वजन सनातन पार्टी का संगठन विस्तार: श्री विकास राणा बने उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश उपाध्यक्ष

लखनऊ : सर्वजन सनातन पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण सांगठनिक नियुक्ति की है। पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार, जमीनी स्तर पर सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता श्री विकास राणा जी को सर्वजन सनातन पार्टी, उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है और इसे आगामी सांगठनिक मजबूती के दृष्टिकोण से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी इस प्रेस नोट के अनुसार, श्री विकास राणा जी लंबे समय से सनातन समाज को एकजुट करने और सामाजिक हितों के लिए धरातल पर काम कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व को पूरा भरोसा है कि उनके इस नए दायित्व से उत्तर प्रदेश में संगठन का ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा सर्वजन समाज की समस्याओं और उनकी आवाज को एक नई धार मिलेगी।

dhdrt

नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे विकास राणा: रागिनी अवस्थी

इस नई नियुक्ति पर बधाई संदेश देते हुए सर्वजन सनातन पार्टी (उत्तर प्रदेश) की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रागिनी अवस्थी जी ने कहा विकास राणा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मैं उन्हें पूरे पार्टी परिवार की तरफ से हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदेश के गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएंगे। साथ ही, वे भगवान परशुराम जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने वाले एक मजबूत, शौर्यवान और स्वाभिमानी सनातन समाज के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।"

hgjkgh

नए चेहरों से संगठन में आई नई ऊर्जा: मृत्युंजय चौबे

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मृत्युंजय चौबे जी ने भी नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि संगठन में निरंतर नए और ऊर्जावान पदाधिकारियों के आने से पार्टी को एक नई सांगठनिक ताकत मिली है। श्री विकास राणा जी के अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। सर्वजन सनातन पार्टी परिवार श्री विकास राणा जी के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता है।

fghdf

Tags