गर्ल्स हॉस्टल में केयर टेकर महिला का रेप के बाद मर्डर

Care taker woman murdered after rape in girls hostel
 
मुख्य आरोपी सहित 5 लोग अरेस्ट किये गए..
UP : कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के एक निजी गर्ल्स हास्टल में केयरटेकर की नौकरी करने वाली महिला मंजू का निर्वस्त्र शव मिला है। आशंका है कि बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।
 

ICC World Cup 2023 IND vs NZ : Final में पहुचने के लिए आज होगी Team India और New Zealand के बीच बड़ी टक्कर

छपेडा पुलिया के पास महेंद्र गुप्ता का विजई लक्ष्मी नाम से गर्ल्स हॉस्टल है। तीन मंजिला गर्ल्स हॉस्टल में मौजूदा समय में करीब 28 लड़कियां रहकर पढ़ाई कर रही हैं। हॉस्टल की देखरेख के लिए मंजू द्विवेदी(35)नाम की महिला को रखा था। मंजू चौथे फ्लोर के टीन सेट में बने कमरे में दो बच्चों 16 साल की बेटी शालिनी और 12 साल का बेटा सौरभ के साथ रहती थी।मंजू की बेटी शालिनी ने बताया कि 13 नवंबर की शाम को मम्मी के दोस्त चिंटू तिवारी आए थे। इसी दौरान मां के नजदीकी व टिफिन सप्लाई का काम करने वाले कल्याणपुर के मस्वानपुर निवासी अर्जुन यादव उर्फ कुलदीप अपने दो साथी रोहित यादव और रिंकू यादव के साथ पहुंचा।

दो बार टेस्ट में तिहरा शतक वाला ये खिलाडी भी ICC के Hall Of Fame में हुआ शामिल

बेटी ने बताया चिंटू अंकल घर चले गए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू के साथ दूध लेने के लिए अर्जुन ने हमें भेज दिया था। करीब आधे घंटे बाद लौटकर आई तो हॉस्टल का गेट भीतर से बंद था। आवाज लगाने और शोर मचाने पर अर्जुन ने कहा कि थोड़ी देर रुको अभी आ रहे हैं। करीब 30 मिनट बाद भी नीचे नहीं आने पर हॉस्टल में मौजूद लड़कियों को सूचना दी तो उन लोगों ने मंजू को कॉल किया, लेकिन फोन अर्जुन उर्फ कुलदीप यादव ने रिसीव किया और कहा कि थोड़ी देर में आ रहे हैं। हंगामा शुरू होने पर कुलदीप बदहवास हालत में बाहर निकाला और खून से उसकी शर्ट सनी हुई थी, वह दरवाजे से निकलते ही वहां से भाग निकला और उसके साथी भी लापता हो गए।

Tags