Powered by myUpchar

महाराष्ट्र में दस वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या

A 10-year-old girl was raped and then killed by slitting her throat in Maharashtra
 
महाराष्ट्र में दस वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या
ठाणे, : महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने 10 वर्षीय लड़की का अपहरण कर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला रेतकर हत्या कर दी। अपने जुर्म को छुपाने के लिए उसने शव को छठी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया। आरोपित की पहचान 20 वर्षीय आसिफ अकबर मंसूरी के रूप में हुई है। वह बिहार का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार रात 11.48 बजे ठाणे नगर निगम को दी गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बिहार के बांका जिले के सुल्तानपुर का रहने वाला आरोपित पास की इमारत में रहने वाली पीडि़ता को खिलौने देने का लालच देकर छठी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में लेकर आया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर एक धारदार हथियार से उसका गला रेत

दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद वह उसके शव को अपने घर के बाथरूम में ले गया और खिड़की से नीचे फेंक दिया। लड़की का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुंब्रा के ठाकुरपाड़ा इलाके में रहने वाले आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। शव की बरामदगी के बाद पुलिस जांच दल ने इमारत के हर फ्लैट की जांच की।

इस दौरान आरोपित के घर के बाथरूम की एक खिड़की खुली पाई गई। पुलिस को यही से शक हुआ। आरोपित को लगा था कि वह शव को नीचे फेंकने से यह मामला दूसरा मोड़ ले लेगा और बच जाएगा। लेकिन, पुलिस की जांच में आखिर वह फंस ही गया। तड़वी के अनुसार, कुछ महिलाओं ने जोरदार आवाज सुनकर पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद मुंब्रा पुलिस स्टेशन, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। शाफ्ट में फंसी लड़की को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags