बिजनौर पुलिस का बड़ा खुलासा: रेस्टोरेंट के VIP रूम में सोफे और बैनर के पीछे छिपा था कैमरा, प्राइवेसी के नाम पर वसूले जा रहे थे ₹2000

Warning for restaurant goers on Valentine's Day: Big fraud exposed in the name of privacy in Bijnor
 
ipo8i

जो युवा वेलेंटाइन डे पर रेस्टोरेंट जाकर एन्जॉय करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आए एक मामले ने सभी को चौंका दिया है। बिजनौर स्थित सेंटर पॉइंट नामक रेस्टोरेंट के तथाकथित VIP रूम में आने वाले प्रेमी जोड़ों के चोरी-छिपे वीडियो बनाए जा रहे थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रेस्टोरेंट का स्टाफ कपल्स से अतिरिक्त पैसे लेकर “फुल प्राइवेसी” का लालच देता था। कपल से पूछा जाता था कि वे केवल खाना खाएंगे या VIP सुविधा लेंगे। इस सुविधा के नाम पर 1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे।

सोफा और बैनर के पीछे छिपा कैमरा

जांच में पता चला कि रेस्टोरेंट की सीढ़ियों के पीछे एक छोटा कमरा बनाया गया था, जिसे VIP रूम कहा जाता था। कमरे में एक सोफा रखा था और सीढ़ियों के पास लगे बैनर में छेद कर भीतर की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जाती थी।

पुलिस ने कर्मचारी सत्येंद्र के मोबाइल फोन से 200 से अधिक वीडियो बरामद किए हैं, जिनमें कपल्स के निजी पल रिकॉर्ड थे। मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रेस्टोरेंट या कैफे में VIP, प्राइवेट रूम या फुल प्राइवेसी जैसे ऑफर्स के झांसे में न आएं। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अपनी सुरक्षा और निजता को लेकर सतर्क रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

Tags