अरबपति मंगेतर की खौफनाक हत्या, शादी से ठीक पहले मंगेतर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर 350 फीट गहरी खाई में धकेला

Horrible murder of billionaire fiancee, just before the wedding, the fiancee along with her boyfriend pushed her into a 350 feet deep ditch.
 
अरबपति मंगेतर की खौफनाक हत्या, शादी से ठीक पहले मंगेतर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर 350 फीट गहरी खाई में धकेला

पुणे। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को तार-तार कर दिया है। जहाँ एक तरफ कुछ ही महीनों में भव्य शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहीं दूसरी तरफ दौलत और हवस के चक्कर में एक मंगेतर ने ही अपने होने वाले पति की जान ले ली। मशहूर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल के बेटे केतन की उनकी ही मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड ने मशहूर 'सोनम रघुवंशी केस' की यादें ताजा कर दी हैं, जहाँ शादी से पहले प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को रास्ते से हटा दिया गया था।

बर्थडे मनाने गए थे लोहगढ़ किला, मिला मौत का धोखा

विदेश से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे केतन अपने पिता के बड़े बिजनेस साम्राज्य में बतौर डायरेक्टर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे अपनी होने वाली पत्नी के साथ उसका जन्मदिन मनाने के लिए मशहूर लोहगढ़ किले पहुंचे थे। केतन को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिस लड़की के साथ वे अपनी जिंदगी के हसीन सपने बुन रहे हैं, वह उनके खिलाफ मौत की साजिश रच चुकी है। मौके का फायदा उठाकर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर केतन को 350 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 नवंबर में होने वाली थी 17 करोड़ की 'रॉयल वेडिंग'

यह शादी इस साल की सबसे चर्चित और भव्य शादियों में से एक होने वाली थी। दोनों परिवारों में जश्न का माहौल था और तैयारियां अंतिम दौर में थीं:

  • शाही वेन्यू: आगामी नवंबर महीने में राजस्थान के जयपुर में एक बेहद शानदार पैलेस को इस रॉयल वेडिंग के लिए बुक किया गया था।

  • करोड़ों का बजट: शादी का अनुमानित खर्च करीब 17 करोड़ रुपये प्लान किया गया था।

  • स्पेशल प्लेन: वीआईपी मेहमानों को जयपुर लाने-ले जाने के लिए 2 स्पेशल चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था भी की गई थी।

 पुलिस कर रही मामले की जांच

जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहाँ अब मातम पसरा हुआ है। एक हंसते-खेलते रईस परिवार के इकलौते चिराग को उसकी ही होने वाली जीवनसंगिनी ने बुझा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मंगेतर और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और मामले की कड़ाई से तफ्तीश की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया से लेकर समाज तक इस बात पर बहस छेड़ दी है कि क्या आज के दौर में रिश्तों और भरोसे की कोई कीमत नहीं रह गई है?

Tags