गाजीपुर में जुए के 25 हजार रुपये के विवाद में प्रधान ने की थी फायरिंग, एक युवक की मौत; पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

थाने में पोस्टर लेकर सरेंडर करने पहुंचा था ग्राम प्रधान संजय बिंद, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग
 
sgbe
गाजीपुर। जुए में 25 हजार रुपये के दांव को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को गोली मारने के आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने थाने में सरेंडर कर दिया। वह हाथ में पोस्टर लेकर थाने पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद हथियार बरामद कराने के लिए ले जाते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात ग्राम प्रधान संजय बिंद 4-5 युवकों के साथ जुआ खेल रहा था। इस दौरान उसने 25 हजार रुपये का दांव लगाया था। बताया जा रहा है कि जुए में हारने के दौरान साथ खेल रहे युवकों ने मजाक में कुछ कह दिया। इस बात से प्रधान नाराज हो गया और गुस्से में तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

sbbs


फायरिंग में अजय पासी नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Tags