बॉयफ्रेंड से शादी की जिद बनी मौत की वजह, पिता ने ही गला घोंटकर की हत्या

Her insistence on marrying her boyfriend became the cause of her death; her own father strangled her to death.
 
Her insistence on marrying her boyfriend became the cause of her death; her own father strangled her to death.
आगरा (उत्तर प्रदेश)।  उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आई यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि समाज में तथाकथित “इज्जत” के नाम पर होने वाले अपराधों की भयावह सच्चाई भी उजागर करती है। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी 35 वर्षीय अंशु यादव की उसके ही परिवार ने हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप खुद उसके पिता, रिटायर्ड दरोगा रणवीर यादव पर है।

 घर में ही अंशु का गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या के समय मां ने बेटी के पैर पकड़े हुए थे। इसके बाद शव को कार में डालकर इटावा में यमुना नदी में फेंक दिया गया।

मौत से पहले बनाया वीडियो, उसी ने खोल दिया पूरा मामला

हत्या से पहले अंशु यादव ने अपने प्रेमी अनुराग को 29 सेकंड का वीडियो भेजा था, जिसमें उसने साफ तौर पर अपनी जान को खतरा बताया था। वीडियो में अंशु कहती है मेरा नाम अंशु यादव है। मैं अनुराग से प्यार करती हूं और उससे शादी करना चाहती हूं। मेरे घर वाले नहीं मान रहे हैं। ये लोग मुझे मारना चाहते हैं। इसमें मेरे पापा, मम्मी, भाई गौरव, छोटी बहन और गांव के कुछ लोग शामिल हैं… पहले लड़के को मारने की बात हो रही है, ताकि वो जेल न करा दे…”यह वीडियो अब पुलिस के लिए सबसे अहम साक्ष्य बन गया है।

प्रेमी की याचिका से खुला राज

जब लंबे समय तक अंशु से संपर्क नहीं हो पाया, तो प्रेमी अनुराग को अनहोनी की आशंका हुई। वीडियो मिलने के बाद वह बुरी तरह विचलित हो गया। परिजनों के जरिए जानकारी जुटाने पर अंशु की हत्या की पुष्टि हुई।आरोप है कि अनुराग को डर था कि सीधे पुलिस के पास जाने पर उसे फंसाया जा सकता है, इसलिए उसने कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू हुई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं फरार

पुलिस ने यमुना नदी से शव के अवशेष बरामद कर हत्या का खुलासा किया।
इस मामले में—

  • पिता रणवीर सिंह

  • भाई गौरव

  • मामा सतीश

को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मृतका की मां और मामी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

वीडियो बनेगा सजा की सबसे मजबूत कड़ी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंशु द्वारा भेजा गया वीडियो हत्या से पहले का पूर्वाभास (dying apprehension) है, जिसे अदालत में मजबूत साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। यही वीडियो अब आरोपी परिवार के लिए फांसी के फंदे जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।

एक सवाल समाज से

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है क्या प्रेम करना और अपनी पसंद से शादी करना आज भी किसी महिला के लिए अपराध है?इज्जत के नाम पर की गई हत्या, दरअसल समाज की सबसे बड़ी हार होती है।”

Tags