Meerut Encounter : खूंखार हत्यारा पुलिस की गोलियों से ढेर हुआ
Meerut Encounter : मेरठ में पुलिस ने एक खौफनाक हत्यारे को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। यही वही शातिर अपराधी है, जिसने 1 अक्टूबर को अपने करीबी दोस्त आदिल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
यह घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरहाड़ा गांव की है। यहां खेत के पास ट्यूबवेल से एक युवक का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान आदिल उर्फ रेहान के तौर पर हुई। इसी मामले में आरोपी जुलकमर का नाम सामने आया था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि जुलकमर ने रेहान पर लगातार गोलियां दागकर उसकी हत्या की थी।
पुलिस की चेकिंग के दौरान मंगलवार को जुलकमर से आमना-सामना हो गया। एनकाउंटर में पुलिस की गोलियां उसके दोनों पैरों में लगीं, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जुलकमर पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित था और रेहान की हत्या के बाद उसकी तलाश और तेज़ कर दी गई थी। इस मुठभेड़ से एक बार फिर साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है। अब जुलकमर कानून की गिरफ्त में है और उसे जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।
