पीजीआई पुलिस ने तीन अभियुक्त किए गिरफ्तार

PGI police arrested three accused
PGI police arrested three accused
लखनऊ। डीसीपी ईस्ट लखनऊ प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि  दिनांक 26.03.2023 को एस0बी0 शिरडकर पुलिस आयुक्त  कमिश्नरेट लखनऊ,  प्रबल प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त पूर्वी व  अमित कुमावत अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं  पंकज कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में प्र०नि०  ब्रजेश चन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना-पीजीआई के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वृन्दावन उ0नि0  विकास कुमार तिवारी, उ0नि0 विजय कुमार पाल, हे0का0 आशुतोष सिंह. हे0का0 नन्दलाल पटेल, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह मु0अ0सं0 172/2024 धारा 308/325/323/504/506 भादवि व मु0अ0स0 173/2024 धारा 307/323/504/506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट भादवि की विवेचनात्मक कार्यवाही व पतारसी सुरागरसी में मामूर थे इसी मुकदमे का अभियुक्त अमित बाजपेई पुत्र लक्ष्मी नारायण बाजपेई निवासी बी 602 शिवाग्रीन अपार्टमेन्ट सेक्टर 14 वृन्दावन योजना थाना पीजीआई लखनऊ को ट्रामा सेन्टर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया तथा मु0अ0सं0 172/2024 धारा 308/325/323/504/506 भादवि में नामजद आरोपी 1. बलदेव सिंह चौहान उर्फ सैलू पुत्र स्व० विजय सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी बी 306 मंगलम निकेत शास्त्री पुरम थाना सिकन्दरा जनपद आगरा हालपता ए607 शिवाग्रीन अपार्टमेन्ट सेक्टर 14 वृन्दावन योजना जनपद लखनऊ के कब्जे से डन्डे व लकड़ी के पटरे की बरामदगी हुई है। 2. अरविन्द कुमार पुत्र राजाराम चौधरी उम्र 39 वर्ष निवासी विकास नगर निकट विश्वनाथ पुरम कालोनी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली हाल पता ए405 शिवाग्रीन अपार्टमेन्ट सेक्टर 14 वृन्दावन योजना जनपद लखनऊ की गिरफ्तारी कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि मु0अ0स0 173/2024 धारा 307/323/504/506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना पीजीआई लखनऊ बनाम अभियुक्त अमित बाजपेई पुत्र लक्ष्मी नारायण बाजपेई निवासी बी 602 शिवाग्रीन अपार्टमेन्ट सेक्टर 14 वृन्दावन योजना थाना पीजीआई लखनऊ व मु0अ0सं0 172/2024 धारा 308/325/323/504/506 भादवि बनाम अभियुक्त बलदेव सिंह चौहान उर्फ सैलू पुत्र स्व० विजय सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी बी 306 मंगलम निकेत शास्त्री पुरम थाना सिकन्दरा जनपद आगरा हालपता ए607 शिवाग्रीन अपार्टमेन्ट सेक्टर 14 वृन्दावन योजना जनपद लखनऊ 2. अरविन्द कुमार पुत्र राजाराम चौधरी उम्र 39 वर्ष निवासी विकास नगर निकट विश्वनाथ पुरम कालोनी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली हाल पता ए405 शिवाग्रीन अपार्टमेन्ट सेक्टर 14 वृन्दावन योजना जनपद लखनऊ, अभियुक्त अमित बाजपेई द्वारा पार्किंग मे अपनी गाड़ी खड़ी करते समय विपक्षीगण अरविन्द कुमार, यश चौहान व बलदेव सिंह के मध्य बात विवाद व गाली गलौज होने लगा बात बढ़ने पर विपक्षी अरविन्द कुमार, यश चौहान, बलदेव सिंह चौहान ने अमित बाजपेई

को बांस की फट्टियो व पटरे से मारना शुरू कर दिया जिससे उसको चोटे आयी है अमित बाजपेई द्वारा भी अपनी गाड़ी के चाबी में लगी चाकू से बलदेव सिंह व यश चौहान के ऊपर वार किया गया बलदेव व यश चौहान को काफी चोटे आयी यश चौहान अब भी आईसीयू में इलाज हेतु भर्ती है एंव वेंटीलेटर पर है। बलदेव सिंह को बाद इलाज डिस्चार्ज किया गया है तथा अमित बाजपेई को भी इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है घटना की सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित की गयी। अभियोग में नामित अभियुक्त अरविन्द कुमार, बलदेव सिंह व अमित बाजपेई को ट्रामा सेन्टर के बाहर गिरफ्तार किया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त अरविन्द कुमार पुलिस विभाग में उ0नि0 के पद पर पुलिस लाइन लखनऊ में सेवारत है उन्हे तत्कालिक प्रभाव से निलंम्बित किया जा चुका है।

Share this story