शाहजहांपुर में दो किशोर सहेलियों के शव एक ही पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप

17 और 15 वर्ष थी दोनों की उम्र, अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटके मिले शव; पुलिस मोबाइल फोन की तलाश में जुटी

 
मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पुलिस  पुलिस दोनों किशोरियों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी मिल सकती है।  सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियां आपस में सहेलियां थीं। मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो किशोरियों के शव एक ही पेड़ से लटके मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों किशोरियों की उम्र क्रमशः 17 और 15 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह मामला निगोही थाना क्षेत्र के हरैया गांव का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों किशोरियां आपस में सहेलियां थीं और एक ही जाति से संबंध रखती थीं। उनके घरों के बीच लगभग 200 मीटर की दूरी बताई जा रही है। दोनों के शव गांव में एक ही पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटके मिले।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिजनों की ओर से अभी तक किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस दोनों किशोरियों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी मिल सकती है।

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियां आपस में सहेलियां थीं। मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Tags