थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को भैंस चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकप डाला सहित किया गिरफ्तार
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय).दिनांक 21.12.2024 को वादी सर्वेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गहबरा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई ने थाना पचदेवरा पर तहरीर दी कि वादी के घर के बाहर बंधी भैंस को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध मे थाना पचदेवरा पर मु0अ0सं0 246/24 धारा 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
कार्यवाही-
थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त सुखवीर उर्फ हरिनाम पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम रौरा थाना सांडी जनपद हरदोई को भैंस चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकप डाला सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 02 अभियुक्तों से चोरी की गई भैंस को बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामदगी का विवरण-
1. पिकप डाला (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
सुखवीर उर्फ हरिनाम पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम रौरा थाना सांडी जनपद हरदोई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
2. उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
3. हे0का0 सूरज सिंह थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
4. का0 जयपाल सिंह थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
5. का० तेजपाल थाना पचदेवरा जनपद हरदोई