इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल के नेतृत्व में संडीला पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Under the leadership of Inspector Vidyasagar Pal, Sandila police arrested the accused carrying a bounty of Rs 25,000
 
Under the leadership of Inspector Vidyasagar Pal, Sandila police arrested the accused carrying a bounty of Rs 25,000
हरदोई/लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। जनपद हरदोई के थाना संडीला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को नगदी सहित गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल ने किया।

मामलों की पृष्ठभूमि

  • पहला मामला: दिनांक 17 जून 2025 को मो. आदिल पुत्र मो. आशिक अली निवासी मोहल्ला सैनिक कालोनी, थाना कोतवाली शहर, जनपद शाहजहांपुर द्वारा थाने पर दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, वह अपनी इनोवा कार से लखनऊ से शाहजहांपुर जा रहे थे। संडीला क्षेत्र में विकास और उसके साथियों ने रास्ता रोककर वाहन को छीन लिया। इस मामले में मु.अ.सं. 219/25, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • दूसरा मामला: 19 मई 2025 को अनुपम पुत्र रामदास, निवासी चचरापुर, थाना सांडी, जनपद हरदोई ने शिकायत की कि बर्जर पेंट कंपनी के पास अज्ञात चोर ने रोडवेज बस से डीज़ल चोरी कर लिया। इस पर मु.अ.सं. 166/25, धारा 305(c) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत हुआ।

पुलिस की कार्यवाही

हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, 2 अगस्त 2025 को थाना संडीला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र पुत्र महेश, निवासी धनसुआ, कोतवाली फतेहगढ़, जनपद फर्रुखाबाद को ₹14,000 नकद के साथ गिरफ्तार किया। जितेंद्र पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। इस संबंध में आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके अभियुक्त

उपरोक्त मामलों से जुड़े नामजद अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इनमें शामिल हैं:

  1. विशाल उर्फ मटरू उर्फ शिवकुमार पुत्र रामासरे – निवासी धनसुआ, थाना फतेहगढ़, फर्रुखाबाद

  2. अशरफ अली पुत्र तजीर शाह – निवासी जेहदीपुर, थाना माधौगंज, हरदोई

  3. इशरत अली पुत्र अशरफ अली – निवासी जेहदीपुर, थाना माधौगंज, हरदोई

  4. अरशद अली पुत्र अशरफ अली – निवासी जेहदीपुर, थाना माधौगंज, हरदोई

  5. आलम अली पुत्र अशरफ अली – निवासी जेहदीपुर, थाना माधौगंज, हरदोई

  6. धर्मपाल पुत्र गंगा सिंह – निवासी नेवादा, थाना कोतवाली शहर, जनपद कन्नौज

Tags