पत्नी के मायके जाते ही प्रेमिका को बुलाया, विवाद के बाद कर दी हत्या

As soon as the wife left for her parents' house, he called his girlfriend and killed her after a dispute.
 
As soon as the wife left for her parents' house, he called his girlfriend and killed her after a dispute.
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, भारतीय नौसेना में तैनात चिंटाडा रविंद्र ने अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद अपनी प्रेमिका पॉलिपल्ली मौनिका को घर बुलाया। दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रविंद्र ने मौनिका की हत्या कर दी

रविंद्र की पोस्टिंग INS Dega में बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि उसकी और मौनिका की मुलाकात 2021 में ‘Mingle’ नाम के डेटिंग ऐप पर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। 

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने शव के टुकड़े किए। कुछ हिस्से उसने फ्रिज में रखे और कुछ को बैग में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। बाद में वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच पैसों और रिश्ते को लेकर लंबे समय से तनाव था। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि मौनिका उससे करीब 3.5 लाख रुपये ले चुकी थी और वह उसकी पत्नी को उनके संबंध के बारे में बताने की धमकी देती थी। पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

Tags