गोरखपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला की हत्या, मंदिर में कसम खाने के बाद भड़का युवक, चाकू से किया हमला

Woman murdered in Gorakhpur amid a dispute over a romantic affair; man, enraged after a vow was taken in a temple, launched an attack with a knife.
 
मंदिर में बुलाकर रिश्ते को लेकर हुआ विवाद  जानकारी के मुताबिक, महिला और सीताराम के बीच कथित संबंधों को लेकर परिवार के लोगों में नाराजगी थी। इस मामले की जानकारी महिला के पति को भी हो गई थी। इसके बाद पति ने अपने भाई को मामले की जानकारी दी।  बताया जा रहा है कि सच्चाई जानने के लिए महिला के देवर ने अपनी भाभी और सीताराम को एक मंदिर में बुलाया। वहां महिला से गंगाजल हाथ में लेकर सीताराम के साथ संबंधों को लेकर कसम खाने के लिए कहा गया।  महिला ने कथित तौर पर कसम खाते हुए कहा कि सीताराम के साथ अब उसका कोई संबंध नहीं है और दोनों के बीच जो कुछ भी था, वह शादी से पहले की बात थी।  कसम खाने के बाद युवक ने किया चाकू से हमला  महिला की इस बात से सीताराम कथित तौर पर नाराज हो गया। आरोप है कि उसने गुस्से में आकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।  घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।  आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। गगहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी सीताराम की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  इस घटना से गजपुर बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आपसी संबंधों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में एक युवक ने कथित तौर पर शादीशुदा महिला पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान खुशबू राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति उमेश दुबई में प्लंबर का काम करते हैं। पति के विदेश में रहने के दौरान महिला की नजदीकियां पड़ोस में रहने वाले सीताराम नाम के युवक से बढ़ गई थीं। सीताराम महिला के देवर का दोस्त बताया जा रहा है।

मंदिर में बुलाकर रिश्ते को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, महिला और सीताराम के बीच कथित संबंधों को लेकर परिवार के लोगों में नाराजगी थी। इस मामले की जानकारी महिला के पति को भी हो गई थी। इसके बाद पति ने अपने भाई को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सच्चाई जानने के लिए महिला के देवर ने अपनी भाभी और सीताराम को एक मंदिर में बुलाया। वहां महिला से गंगाजल हाथ में लेकर सीताराम के साथ संबंधों को लेकर कसम खाने के लिए कहा गया। महिला ने कथित तौर पर कसम खाते हुए कहा कि सीताराम के साथ अब उसका कोई संबंध नहीं है और दोनों के बीच जो कुछ भी था, वह शादी से पहले की बात थी।

कसम खाने के बाद युवक ने किया चाकू से हमला

महिला की इस बात से सीताराम कथित तौर पर नाराज हो गया। आरोप है कि उसने गुस्से में आकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। गगहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी सीताराम की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना से गजपुर बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Tags