न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में बारिश से चार लोगों की मौत

वाशिगंटन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई।
 
वाशिगंटन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑकलैंड में शुक्रवार से रिकॉर्ड बारिश और खराब मौसम के कारण देश के सबसे बड़े शहर में भारी बाढ़ आ गई है।

जबकि सफाई और क्षति का आकलन का काम चल रहा है।

सिविल डिफेंस ने ऑकलैंड में रविवार की सुबह से लेकर सोमवार की सुबह तक भारी बारिश पर निगरानी रखी है।

देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा, मौसम विभाग ने कहा कि, अगले कुछ दिनों में एक और मौसम प्रणाली ऑकलैंड और नॉर्थलैंड में स्थानांतरित हो जाएगी, जबकि ऊपरी उत्तरी द्वीप के लिए गंभीर मौसम की निगरानी अभी भी जारी है।

न्यूजीलैंड के उप प्रधान मंत्री कार्मेल सेपुलोनी ने रविवार को कहा कि, सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ऑकलैंड के लोग सुरक्षित हों, आवासित हों और सहायता सेवाओं तक उनकी पहुंच हो।

शुक्रवार से, ऑकलैंड में शनिवार दोपहर 1:00 बजे तक 24 घंटे में 249 मिमी बारिश के साथ ऐतिहासिक बारिश दर्ज की गई है। ऑकलैंड और पास के वेटोमो के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है।

--आईएएनएस

पीटी/एसकेपी

Tags