अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी सरकार में शुरू हुई एंबुलेंस को भाजपा सरकार ने किया बर्बाद

अखिलेश यादव जी ने ओरछा के श्री रामराजा मंदिर में दर्शन प्राप्त कर निवाड़ी विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मीरा दीपक यादव जी के लिए जनता से वोट अपील की। हम समाजवादी लोग अपनी विचारधारा को खत्म नहीं कर सकते हैं। जिस विचारधारा को लेकर नेताजी चले ,डॉ लोहिया ने नेहरू जी के खिलाफ लड़कर इस विचारधारा को आगे बढ़ाया है। समाजवादी विचारधारा को हम खत्म नहीं होने देंगे।
ICC World Cup 2023 AUS vs AFG :Afghanistan ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
हम लोग चुनाव प्रचार में उतरे हैं, पूरा भरोसा है आशीर्वाद हम लोगों पर रहेगा। यहां की जनता परिवर्तन चाहती है, बुनियादी समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। आज भी महंगाई है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जो आंकड़े दिखाई दे रहे उसकी माने तो 100 में 84 लोग बेरोजगार है। जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांत थे, डॉ राम मनोहर लोहिया जी ने जो रास्ता दिखाया, नेताजी ने जो जीवन भर संघर्ष किया, अगर इन चीजों को लेकर के जनता के बीच जाएंगे तो विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी आगे बढ़ते दिखाई देगी।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने मध्य प्रदेश की निवाड़ी विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मीरा दीपक यादव जी के समर्थन में ओरछा में जनसभा को संबोधित किया।चुनाव प्रचार निवाड़ी में शुरू होने से पहले हम लोगों ने मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया है। मुझे महसूस हो रहा है आप लोगों को देखकर कि इस बार जो परिणाम आने वाला है वो समाजवादी पार्टी के पक्ष में होगा।अखिलेश यादव जी ने निवाड़ी विधानसभा में सपा प्रत्याशी श्रीमती मीरा दीपक यादव जी के समर्थन में जनता से वोट अपील की |
"समाजवादी लोग अपनी बातों को, अपनी विचारधाराओं को, जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांत थे, डॉ राम मनोहर लोहिया जी ने जो रास्ता दिखाया, नेताजी ने जो जीवन भर संघर्ष किया, अगर इन चीजों को लेकर के जनता के बीच जाएंगे तो विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी आगे बढ़ते दिखाई देगी।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 7, 2023
-… pic.twitter.com/X8RT5Ber8v