Video : अकबरनगर में अवैध मकानों दुकानों पर चल रहा बुलडोजर

 

lucknow :यह लखनऊ के कुकरैल नाले के किनारे बसा अकबरपुर इलाका है। कल इसी जगह के अतिक्रमण को हटाने प्रशासन गया था, विरोध के बाद कार्रवाई रोक दी गई। यहां पहले ऐसा नहीं था। धीरे-धीरे लोग बसते चले गए। पहले कभी 100 परिवार थे अब 1400 परिवार हो गए। नाले की दिशा रोककर घर बना लिया। जबरदस्त बदबू रहती है, उसकी वजह से बीमार हो जाते हैं लेकिन यहीं रहते हैं।

कभी जोरदार बारिश हो जाए तो घर में पानी पहुंच जाता है। बह जाने तक का संकट है। लेकिन हटने को तैयार नहीं हैं। इसमें 90% ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने को दूसरा विकल्प है लेकिन ये आदत से मजबूर लोग इस जगह को छोड़ना नहीं चाहते। मैं कई बार इन लोगों के बारे में सोचता हूं, फिर सरकारी कार्रवाई को देखता हूं, लगता है कि यहां सरकार ही सही है। कहीं कुछ दिनों के लिए रहने को मिले तो उसपर कब्जा नहीं करते। समय आने पर उसे छोड़ देते हैं। लेकिन लोग हैं कि हटने को ही तैयार नहीं। रोने लगते हैं। आंसुओं से सब ढकने की कोशिश करते हैं। यह सही नहीं है। अकबरनगर में अवैध मकानों दुकानों पर चल रहा बुलडोजर  वही इस विरोध के बीच पुलिस ने हल्का बल किया प्रयोग और बल प्रयोग कर एक युवक को हिरासत में लिया धवस्तीकरण कार्रवाई के बीच व्यापारी नेता भी विरोध में शामिल है |